लखीमपुर खीरी से सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट
Skillzup: “हर बच्चा कुछ खास लेकर आता है। कोई शानदार डांसर होता है, कोई बेहतरीन गायक। कोई पेंटिंग में माहिर, तो कोई कविता लिखने में उस्ताद। लेकिन कई बार ये प्रतिभाएं छुपी रह जाती हैं, बिना किसी मंच के…”
“लेकिन एक छात्र है, जिसने ये ठान लिया कि हर बच्चे को मिले उसका मंच। श्रेयांश वर्मा हरी माया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 9 के होनहार छात्र है। श्रेयांश का बचपन से ही सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। अपनी रुचि की वजह से श्रेयांश ने एक अनोखा ऐप बनाया जिसका मकसद बच्चों की छुपी प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लाना है। “Skillzup” एक ऐसा मंच, जहाँ छात्र अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं और बन सकते हैं आत्मनिर्भर!”
“बस अपनी कला का वीडियो डालिए, और जितने लाइक्स, उतनी कमाई”। “Skillzup देता है हर छात्र को पहचान… और साथ में इनाम भी।
श्रेयांश का कहना है कि “मैं चाहता हूँ कि हर छात्र अपनी छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें और उसे दुनिया के सामने लाएं। इसी सोच से मैंने बनाया – Skillzup..मतलब अब आपकी कला ही आपकी पहचान बनेगी!”
“Skillzup – Unlock Your Talent, Empower Your Future! जल्द ही उपलब्ध होगा Google Play Store पर। तैयार हो जाइए अपनी प्रतिभा को दुनिया तक पहुँचाने के लिए।
