बाबा विश्वनाथ के दर पर CM योगी..जनता से किया बड़ा वादा

उत्तरप्रदेश

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
CM Yogi: सावन के पावन महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को तीसरी बार बाबा विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन और पूजन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री सावन के पहले दिन और तीसरे सोमवार को दर्शन करने वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी दौरे पर जब भी मुख्यमंत्री आते हैं तो बाबा का दर्शन करना कभी नहीं भूलते हैं। उन्हें बाबा का दर्शन पूजन करने से ऊर्जा मिलती है।

ये भी पढ़ेंः मीडियाकर्मी दें ध्यान..योगी सरकार ने सुनाया नया फ़रमान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: चार मूर्ति से पर्थला फ्लाईओवर तक जाम

बाबा के आशीर्वाद से ही वे जनता को बेहतर से बेहतर सेवा देने में जुटे हैं। सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर में 100 बार से भी ज्यादा बार दर्शन करने वाले पहले सीएम भी बन गए हैं। 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ जब भी काशी आते हैं, अमूमन हर बार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं।

सीएम योगी मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामना करते हैं। सावन में तीसरी बार सीएम योगी ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया है, जिसने नया कीर्तिमान बनाया है। सीएम योगी एक महीने में एक बार या कभी-कभी दो बार काशी की यात्रा जरूर करते हैं। अपने हर दौरे में मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करते हैं।
श्रद्धालुओं को ना हो किसी भी प्रकार की परेशानी
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर अधिकारियों से कहा कि सावन महीने में मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाए। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। दर्शनार्थियों को हर सुविधा प्रदान करें।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi