UP News

UP News: Yogi Adityanath ने जनता दर्शन में सैनिकों को दिया भरोसा, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में आए सैनिकों और आम नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे निश्चिंत होकर देशसेवा करें, उनके परिवार की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा और सुरक्षा को लेकर सरकार शुरू से गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयसीमा के भीतर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

UP News
UP News

सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश

‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कई सैनिक भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इनमें कुछ मामलों में जमीनी विवाद भी शामिल थे। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने संबंधित जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं, इसलिए उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।

UP News
UP News

जमीन विवाद और आर्थिक सहायता मामलों पर भी दिए निर्देश

‘जनता दर्शन’ में पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता और स्थानांतरण से जुड़े कई मामले सामने आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े विवादों में सभी पक्षों की बात सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामलों में मुख्यमंत्री ने मरीज के परिजनों से कहा कि अस्पताल से उपचार का अनुमान (एस्टिमेट) बनवाकर आवेदन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि धन की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा और सरकार हर जरूरतमंद की मदद के लिए तैयार है।