UP Board Result

UP Board Result: यूपी बोर्ड का 10-12वीं का रिज़ल्ट आउट..पढ़िए टॉपर्स लिस्ट

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP Board Result: UP बोर्ड का 10 – 12वीं का 12वीं रिजल्ट जारी, जानिए कैसे चेक करें?

UP Board Result: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों और उनके परिजनों का लंबा इंतजार आखिरकार अब समाप्त हो गया है। यूपी बोर्ड ने आज 12: 30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 (UP Board Result) के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस साल परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, वहीं टॉपर्स (Toppers) ने अपने शानदार अंकों से न केवल अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे राज्य को गर्व महसूस कराया है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Agra: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का सीएम योगी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

जानिए कौन किया टॉप

इस बार यूपी बोर्ड के 10 वीं (UP Board 10th Result) में जालौन के यश प्रताप सिंह (Yash Pratap Singh) ने टॉप किया है। स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के यश प्रताप ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 वीं में अंशी और अभिषेक कुमार यादव 97.67% के साथ दूसरे पर और ऋतु गर्ग, सिमरन गुप्ता, अर्पित वर्मा 97.50% के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

12वीं की टॉपर लिस्ट

12 वीं में महेक जायसवाल, बच्चाराम इंटर कालेज प्रयागराज (Prayagraj) ने 97.20% अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 96.80% के साथ, साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी और अनुष्का सिंह हैं।

1. महक जायसवाल प्रयागराज 97.20% 
2. साक्षी अमरोहा 96.80%
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80%
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3.  मोहिनी इटावा 96.40

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। हाई स्कूल का पासिंग पसेंटेज 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट पासिंग पसैंटेज 81.15 फीसदी रहा।

मैसेज SMS पर कैसे देखें यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए आप अपने मोबाइल पर मैसेज बॉक्स का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में टाइप करना होगा- UPMSP10 और एक स्पेस देकर Roll Number टाइप करें। यहां रोल नंबर की जगह पर आपको अपना यूपी बोर्ड 10वीं का रोल नंबर भरना होगा। फिर इसे 56263 पर भेज दें। थोड़ी देर बाद आपके नंबर पर SMS में ही आपका परिणाम आ जाएगा।

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

इसके लिए सबसे पहले आपको यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाना होगा।

इसके बाद कक्षा 10वीं के छात्र यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक और 12वीं के छात्र यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

ये भी पढे़ंः UPSC Result: कोई किसान की बेटी तो कोई बे नौकरी, UPSC टॉपर्स की कहानी पढ़िए

अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।

अपना रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।

ऐसा करने के साथ ही यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल और यूपी बोर्ड 12वीं यानी इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी हो जाएगा।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें?

इसके लिए छात्र डिजिलॉकर एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या फिर गूगल क्रोम पर लॉग इन करें।
पहले से अकाउंट वाले छात्र सीधे लॉग इन करें वहीं जिन छात्रों ने अकाउंट नहीं बनाया है, उन्हें बनाना होगा।
मोबाइल नंबर, आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
इसके बाद होम पेज पर, रिजल्ट सेक्शन में जाकर यूपी बोर्ड का चुनाव करें।
इसके बाद रोल नंबर, परीक्षा वर्ष दर्ज करके विवरण को सब्मिट कर दें।
इतना करके आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा जिसे डाउनलोड करने के साथ डिजिलॉकर अकाउंट में सेव भी कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

आपको बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी महीने में शुरू हुई थी। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ एक ही दिन शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। इस बार 54 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है। आंकड़ों की मानें तो इस साल यूपी बोर्माड 10वीं यानी हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 2740151 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, वहीं जबकि इंटर की परीक्षा में 26.98 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

आपको बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) देने में यूपी बोर्ड एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आगे निकल गया। सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सबसे अंत में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कराई गई थी