Greater Noida Phase 2 में परिवहन से लेकर सारी सुविधाएं होगी बेहतर, पढ़िए पूरी खबर
Greater Noida Phase 2: ग्रेटर नोएडा के फेज-2 से जुड़ी बड़ी खबर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के मास्टर प्लान-2041 (Master Plan-2041) को सरकार से मंजूरी मिल गई है। शहर के विस्तार के तहत 33,715.22 हेक्टेयर में ग्रेटर नोएडा का फेज-2 बसाया जाएगा। अभी शहर की तुलना में यह डेढ़ गुना ज्यादा क्षेत्र में बसाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का क्षेत्रफल अब 22,255.01 हेक्टेयर है। इसमें उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ परिवहन की ढ़ेरों सुविधाएं मिलेंगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बिल्डर के ख़िलाफ महागुन मंत्रा सोसायटी का हल्लाबोल

ग्रेटर नोएडा फेज-2 (Greater Noida Phase-2) में गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद के 140 गांवों को शामिल किया जाएगा। फेज-1 में गांवों की संख्या 117 है। मास्टर प्लान-2041 में नए गांव जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 257 हो गई। प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार, मास्टर प्लान के तहत शहर को बसाने के लिए की गई परिकल्पना के अनुसार परियोजनाओं को धरातल पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा का क्षेत्रफल अब 22,255.01 हेक्टेयर से बढ़कर 55,970.23 हेक्टेयर हो गया है। उद्योग के लिए 14,192 हेक्टेयर जमीन आरक्षित है, जो कुल क्षेत्रफल का 25.4 फीसदी है। साल 2041 तक शहर की आबादी 40 लाख तक जाने की अनुमान है। ऐसे में आवास की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। साथ ही रोजगार की भी व्यवस्था करनी होगी। इसको देखते हुए ही नए शहर में उद्योगों के लिए सबसे ज्यादा जमीन आरक्षित की गई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
परिवहन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए दादरी क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब (MMLH), बोड़ाकी तक मेट्रो का विस्तार, 130 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट करने, परी चौक से लेकर हापुड़ तक 105 चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। अभी यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव ही बनी है। बोड़ाकी के पास रेलवे ओवरब्रिज का काम जारी है। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway), गंगा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे सहित आसपास से गुजरने वाले दूसरे एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने का काम किया जाएगा। सड़कों का जाल बिछाकर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। परिवहन के लिए 7380.56 हेक्टेयर जमीन आरक्षित कर ली गई है, जो कुल क्षेत्रफल का 13.2 फीसदी है।

ये भी पढे़ंः Noida Airport: बड़ी खुशखबरी..नोएडा एयरपोर्ट का एयरोस्पेस तय हुआ
परिवहन सुविधा होगी बेहतर
दादरी क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, बोड़ाकी तक मेट्रो का विस्तार, 130 मीटर चौड़ी सड़क को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब, परी चौक से लेकर हापुड़ तक 105 चौड़ी सड़क का निर्माण अभी यह सड़क ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव तक बनाई गई है। सिर्फ यही नहीं, बेहतर परिवहन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे सहित आसपास से गुजरने वाले दूसरे एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
ग्रेटर नोएडा फेज-2 में आने वाले प्रमुख गांव
ग्रेटर नोएडा फेज-2 में आने वाले प्रमुख गांव अब्दुल्ला मोदी, अहमदपुर अगवाना, अच्छेजा, अजायबपुर, नई बस्ती, फूलपुर, आनंदपुर, खंदेड़ा, जारचा, खटाना, आमका, रानौली, खटाना, शाहपुर, गेसूपुर, भराना, बिसहाड़ा, प्यावली और ऊंचा अमीपुर सहित 144 गांव शामिल हैं।
एनजी कुमार, सीईओ, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने बताया कि मास्टर प्लान-2041 ग्रेटर नोएडा फेज-2 के साथ शहर के विकास को नई गति देगा। उद्योग और परिवहन पर जोर दिया जाएगा। मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
