Traffic Alert

Traffic Alert: गाड़ी से दिल्ली जाने वाले सावधान, नहीं तो कटेगा 20 हजार का चालान

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Traffic Alert: गाड़ी से दिल्ली जाने वाले सावधान हो जाइए, नहीं तो 20 हजार रुपये का चालान कट सकता है।

Traffic Alert: दिल्ली में वायु पॉल्यूशन (Air Pollution) के बढ़ते स्तर को देखते हुए राजधानी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली में AQI गंभीर से अति-गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी के चलते दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बाहरी रजिस्टर्ड वाहनों के लिए BS-VI मानकों का पालन अनिवार्य कर दिया है। जो वाहन इस मानक को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें 20 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा और ऐसे वाहनों को राजधानी में प्रवेश से रोक दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

BS-VI वाहनों को ही दिल्ली में एंट्री

पॉल्यूशन नियंत्रण के तहत दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड वाहनों के लिए BS-VI मानकों का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई वाहन BS-VI श्रेणी में नहीं आता और वह दिल्ली में प्रवेश करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर पर विशेष चेकपोस्ट लगाए गए हैं, जिससे पॉल्यूशन फैलाने वाले वाहनों को राजधानी में घुसने से रोका जा सके।

जरूरत न हो तो घर में रहने की सलाह

दिल्ली में AQI फिलहाल सीवियर कैटेगरी में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है, ताकि स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके। वहीं दूसरी ओर, सरकार ने वाहनों से होने वाले पॉल्यूशन पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं।

चिल्ला बॉर्डर पर सख्त चेकिंग

चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। यूपी की ओर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि दिल्ली की तरफ पुलिसकर्मी ई-चालान ऐप से लैस मोबाइल फोन के साथ वाहनों की जांच कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के बाहर रजिस्टर किए गए BS-IV और उससे पुराने मानकों वाले वाहन दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी मास्क पहने हुए नजर आए।

पुराने वाहनों पर कड़ी नजर

एक पुलिसकर्मी ने कहा कि 12 घंटे की ड्यूटी सुबह 6 बजे से शुरू की गई है और खासतौर पर BS-IV और उससे पुराने वाहनों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहन देखने में भी काफी पुराने नजर आते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली और एनसीआर में BS-VI नियम करीब 7–8 साल पहले लागू किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: घर खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका, 5 लाख से कम में मिलेगा अपना आशियाना

20 हजार रुपये तक का जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जानकारी ऐप में दर्ज की गई। दोपहर तक करीब 10 वाहनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि कई लोगों ने जुर्माना माफ करने की गुहार लगाई। कुछ मामलों में आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों को बिना जुर्माना लगाए ही वापस भेज दिया गया, क्योंकि यह पहला दिन था और थोड़ी नरमी बरती गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कालिंदी कुंज पर भी कार्रवाई

कालिंदी कुंज इलाके में पुलिस उन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, जिनके पास वैध पॉल्यूशन नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) नहीं था। पुलिस टीम के अनुसार, दोपहर तक कम से कम 15 कारों का चालान किया जा चुका था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

DND फ्लाईवे पर भी पैनी नजर

चिल्ला और कालिंदी कुंज के अलावा DND फ्लाईवे पर भी ट्रैफिक पुलिस की सख्त निगरानी जारी है। यहां भी कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और उन्हें वापस लौटाया गया। एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने कहा कि कई लोगों को इन पाबंदियों की जानकारी नहीं थी। सुबह के समय जाम से बचने के लिए थोड़ी ढील दी गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, जांच सख्त होती गई।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा बिल्कुल आसान, ये रही डिटेल

GRAP-4 के तहत सख्त पाबंदियां

बता दें कि GRAP-4 के तहत दिल्ली में कई कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो और पॉल्यूशन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।