Delhi वालों के लिए बड़ी खुशखबरी..घर बैठे मिलेंगी 15 सुविधाएं

दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Delhi News: दिल्ली में नगर निगम से जुड़ी हुई काम के लिए अब नगर निगम के चक्कर लगाने नहीं पड़ेगें। इसके लिए दिल्ली नगर निगम लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम से जुड़ी हुई 15 सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रही है। इस योजना से जुड़ा हुआ प्रस्ताव आगामी निगम सदन की बैठक में मंजूरी के लिए आएगा। प्रस्ताव के अनुसार निगम अपनी इन सेवाओं के लिए एक एजेंसी को नियुक्त करेगा।
ये भी पढ़ेंः Noida की इस सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक..खौफ़ में लोग

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP Election 2023: कांग्रेस के कमलनाथ का बड़ा संक्ल्प

इस प्रस्ताव के बाद दिल्ली नगर निगम से संबंधित सेवाओं के लिए सायबर कैफे या फिर निगम कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। निगम द्वारा तय की गई एजेंसी के कर्मी घर पर आकर शुल्क के साथ यह सेवाएं देंगे। इन सेवाओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन से लेकर फैक्ट्री, ट्रेड समेत 15 सेवाओं की सुविधा मिलेगी। डो स्टेप डिलीवरी नीति के यह निगम इस योजना पर काम कर रहा है।
टोल फ्री नंबर पर करना होगा आवेदन
इससे जुड़ी हुई सेवाओं के लिए नागरिकों को निगम की वेबसाइट या फिर टोल फ्री नंबर पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जो मोबाइल सहायक संबंधित उपभोक्ता को आवंटित होगा वह घर आकर जन्म, मृत्यु, फैक्ट्री, ट्रेड, पेट डॉग रजिस्ट्रेशन समेत एमसीडी की 15 सेवाओं के लिए आवेदन करेगा।
कितना लगेगा शुल्क?
इसके लिए प्रति विजीट का शुल्क 50 रुपये निर्धारित होगा। इतना ही नहीं 25 रुपये में इससे संबंधित दस्तावेज की मूल प्रति चाहिए तो नागरिकों को इसके लिए प्रत्येक प्रति के लिए 25 रुपये देने होंगे। निगम के एक अधिकारी ने बताया वैसे तो निगम ने एक हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर से अनुबंध कर रखा है। यह सभी सेवाएं इन केंद्रों पर मिलती है। एक वार्ड में करीब तीन चार सीएसई काम कर रहे हैं। जहां नागरिक तय शुल्क पर यह सेवाएं ले सकते हैं।
कौन-कौन सी मिलेंगी सेवाएं
1.
जन्म प्रमाण पत्र
2. मृत्यु प्रमाण पत्र
3. जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन
4. नए हेल्थ ट्रेड लाइसेंस का आवेदन
5. हेल्थ ट्रेड लाइसेंस का नवनीकरण
6. फेक्ट्री लाइसेंस का नया आवेदन व नवनीकरण
7. संपत्तिकर
8. नया पशुपालन लाइसेंस व नवनीकरण
9. तहबाजारी लाइसेंस
10. पार्क बुकिंग
11. सामुदायिक केंद्र बुकिंग
12. कुत्ते का पंजीकरण
13. ट्रेड लाइसेंस का आवेदन व नवनीकरण

14. कन्वर्जन और पार्किंग शुल्क

15. ई- म्यूटेशन


Read Delhi, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi