Times Network: पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, नेटवर्क को ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के लाइफ स्टाइल सेक्शन में काम करने के लिए कॉपी एडिटर/सीनियर कॉपी एडिटर (अंग्रेजी) की जरूरत है।

कंपनी की तरफ से जारी विज्ञापन के मुताबिक आवेदकों के पास चार से सात साल का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ के साथ-साथ लाइफस्टाइल खबरों का अनुभव होना चाहिए। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे और काम के सैंपल्स/पोर्टफोलियो जल्द से जल्द [email protected] पर भेज सकते हैं।
