Yuvvani Delhi: रेडियो ब्रॉडकास्ट के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। आकाशवाणी दिल्ली ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘युववाणी’ के लिए ऑडिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ‘युववाणी’ का उद्देश्य युवाओं को रेडियो के मंच से जोड़ना और उन्हें बोलने, प्रस्तुति देने तथा अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति सामने रखने का अवसर देना है।
ये भी पढ़ें: Bharat Update: भारत अपडेट में एंकर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स की वेकेंसी

सोशल मीडिया पर साझा जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किए जा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन ऑडिशन (स्वर परीक्षा) के माध्यम से किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह प्रक्रिया किसी रोजगार के लिए नहीं है। आवश्यकता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जब जैसी आवश्यकता हो के आधार पर असाइनमेंट प्रदान किए जाएंगे।
चयन के लिए आवेदकों की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और प्रस्तुति में रुचि होना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य युवा निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
