Himika Ganguly joins 'BDO India', gets this big responsibility

Himika Ganguly की नई पारी, इस प्लेटफॉर्म पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

TV
Spread the love

Himika Ganguly: मार्केटिंग और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की प्रोफेशनल हिमिका गांगुली ने नई पारी शुरू कर दी है। हिमिका अब ‘BDO India’ से जुड़ गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर शेयर की है। हिमिका के अनुसार, उन्होंने यहां डायरेक्टर (मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस) के पद पर जॉइन किया है।

हिमिका को ब्रैंड मैनेजमेंट, इवेंट्स, स्ट्रैटेजिक एलायंस, सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशंस का काफी अनुभव है। उन्होंने B2B और B2C दोनों सेगमेंट में काम करते हुए मीडिया प्लानिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Network18 Media & Investments Limited) में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं। इसके अलावा वह CryptoWire, Times Network, FICCI और ISS A/S जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ भी काम कर चुकी हैं।