Delhi मेट्रो में सफ़र करने वाले ये ज़रूरी ख़बर ज़रूर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

Delhi Metro: अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं और दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो अगले चार महीने के लिए येलो लाइन (Yellow Line) के समयपुर बादली से लेकर जहांगीरपुरी तक सिंगल लाइन में मेट्रो का संचालन करने जा रही है। इसकी सूचना दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों को इसकी सूचना दी है। जिससे आने वाले दिनों में यात्रियों को इससे जुड़ी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। DMRC ने यह निर्णय मैजेंटा लाइन में हो रहे विकास कार्यों को लेकर किया है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Noida के सबसे कम फ़ीस वाले इंग्लिश मीडियम स्कूलों की लिस्ट देखिए

Pic Social media

दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी (DMRC) ने जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि येलो लाइन के समयपुर बादली और जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर मेट्रो चलेगी। ऐसा अगले 4 महीनों तक के लिए होने वाला है। मेट्रो 18 अप्रैल से रात 10 बजे से लास्ट फेरे तक चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक रात 10 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक सेवा प्रभावित रहने वाली है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida के इस बैंक में आग..मौक़े पर हड़कंप


ऐसे में समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी तक इसका असर पड़ने वाला है। येलो लाइन समयपुर बादली को हरियाणा के मिलेनियम सिटी सेंटर से जोड़ती है।

DMRC ने ये कहा

दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक अधिकारियों ने जानकारी दी कि रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक सेवा प्रभावित रहेगी। येलो लाइन, दिल्ली के समयपुर बादली को हरियाणा के मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम से कनेक्ट करती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच येलो लाइन पर मेट्रो ट्रेन की आवाजाही रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक एक ही ट्रैक पर होगी। डीएमआरसी ने बताया कि मैजेंटा लाइन विस्तार के चौथे चरण के काम के कारण यह फैसला लिया गया है।