दिल्ली से अयोध्या जाएगी वन्दे भारत..रूट,किराया और टाइमिंग नोट कीजिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

Vande Bharat Express: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को पूरे देश से बेहतर कनेक्टविटी देने के लिए बहुत सारी ट्रेनें चलाने की योजना है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रामलला के दर्शन को सुगम बनाने के लिए आठ ट्रेनों को अयोध्या (Ayodhya) से हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें प्रमुख हैं वंदे भारत (Vande Bharat Express) और अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Express)। आइए हम आपको बताते हैं कि दिल्ली से अयोध्या जाने वाली वन्दे भारत के बारे में सबकुछ….

ये भी पढ़ेंः माँ वैष्णोदेवी के दर्शन को जाने वाले भक्त..ख़बर ज़रूर पढ़ें

Pic Social Media

अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए जोरों शोरों पर तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में यहां हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए अयोध्या धाम स्टेशन को पूरे देश से जोड़ने के लिए यातायात के तमाम साधनों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें रेल यातायात प्रमुख है।
देश के किसी भी कोने से रामलला के दर्शन की सुगम बनाने के लिए रेलवे दर्जनों ट्रेनें चला रहा है।

जानिए आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत का शिड्यूल

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal) से अयोध्या जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22426 है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन बुधवार के दिन नहीं चलेगी।

कब होगी दिल्ली से रवाना और अयोध्या पहुंचने की टाइमिंग

वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 6:10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन कानपुर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत लखनऊ दोपहर 12:25 बजे आकर 12:30 बजे रवाना होगी। और फिर दोपहर 2:35 बजे अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचेगी।

अयोध्या से रवाना होकर दिल्ली पहुंचने का समय

ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 22425 वंदे भारत एक्सप्रेस अयोध्या से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी। यह लखनऊ शाम 5:15 बजे पहुंचेगी। लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 5:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन लखनऊ से कानपुर पहुंचकर शाम 6:35 बजे निकलेगी, और फिर वंदे भारत आनंद विहार रात 11:40 बजे पहुंचेगी।जा

जानिए कितना होगा किराया

आनंद विहार से अयोध्या तक एसी चेयरकार का किराया लगभग 1,420 और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपये प्रस्तावित है। हालांकि बोर्ड से अंतिम किराया शनिवार तक तय हो जाएगा।