डॉक्टर महेश शर्मा की वो खूबियां जिसकी वजह से वो BJP आलाकमान की पसंद बन गए

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर जोरों पर तैयारियां शुरु हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गौतमबुद्धनगर सीट (Gautam Buddha Nagar) से एक बार फिर वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि वह इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। महेश शर्मा के नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले हुए तीन लोकसभा चुनावों में से उन्हें दो बार जीत हासिल प्राप्त हुई है तो वहीं एक बार हार का सामना करना पड़ा था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढे़ंः डॉक्टर महेश शर्मा का गांव चलो अभियान..जनता बोली फिर से आएगी मोदी सरकार

Pic Social media

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के टिकट फाइनल होने के समय महेश शर्मा जेवर के दौरे पर थे। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा को चौथी बार उम्मीदवार बनाने की घोषणा के बाद उन्हें कार्यकर्ताओं की बधाइयां मिलने लगी। महेश शर्मा ने साढ़े 8 बजे रात नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

दो बार जीत चुके हैं चुनाव

आपको बता दें कि साल 2009 में खुर्जा लोकसभा क्षेत्र (Khurja Lok Sabha Constituency) का नाम बदलकर गौतमबुद्धनगर कर दिया गया था। उसके बाद से अब तक तीन बार लोकसभा चुनाव हुए हैं। हर बार महेश शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। पहले चुनाव में उन्हें बसपा के उम्मीदवार सुरेंद्र नागर से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद महेश शर्मा 2014 और 2019 में बड़े अंतर से चुनाव जीतकर लोकसभा गए हैं।

दो बार से बढ़ रहा है बीजेपी का मत प्रतिशत

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर पहले चुनाव में हार मिलने के बाद बीजेपी ने दूसरे और तीसरे चुनाव में रिकॉर्ड जीत मिली थी। दोनों चुनाव में पार्टी ने मत प्रतिशत भी काफी बढ़ा था। वहीं, इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी से होने की उम्मीद है।

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉ. महेश शर्मा को बसपा उम्मीदवार सुरेंद्र नागर ने 15,904 वोट से हराया था। भाजपा को 31.08 और बसपा को 33.24 प्रतिशत मत मिले थे। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा को 50 प्रतिशत मत मिले। 26.64 प्रतिशत मतों के साथ समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर रही। वहीं, 2019 में भाजपा को 59.64 मत मिले। सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को 35.46 प्रतिशत मत मिले।

खुर्जा से चार बार जीत चुकी है भाजपा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र होने से पहले इस लोकसभा क्षेत्र का नाम खुर्जा था। इस सीट से 1996, 1998, 1999 और 2004 में भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार ने जीत दर्ज की थी। लिहाजा 1996 से लेकर 2019 तक गौतमबुद्धनगर और खुर्जा से भाजपा सात लोकसभा चुनाव में छह बार जीत दर्ज कर चुकी है।

Pic Social media

विपक्ष के लिए फिर होगी चुनौती

बीते दो चुनावों में भाजपा का बढ़ता मत प्रतिशत सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा के उम्मीदवारों के मुसीबत साबित हो सकता है। 2009 चुनाव में करीब 15 हजार मतों से हार के बाद 2014 में भाजपा ने सपा के उम्मीदवार को 2,80,212 मतों के भारी अंतर से हराया था। 2019 में जीत का अंतर और बढ़ा। इस चुनाव में महेश शर्मा ने बसपा उम्मीदवार को 3,36,922 मतों से मात दी। इस चुनाव में बसपा और सपा में गठबंधन था।

अब जानिए टिकट मिलने के क्या हैं कारण

पिछले दो चुनाव में जीत का मत प्रतिशत बढ़ना

विवाद से दूरी, विकास कार्य

शिक्षित उम्मीदवार

संघ से नजदीकी

गौतमबुद्ध नगर सीट पर लोकसभा चुनाव में जीत-हार

2009 लोकसभा चुनाव

उम्मीदवार मिले मत

सुरेंद्र नागर (BSP) 2,45,613 वोट

महेश शर्मा (BJP) 2,29,709 वोट

2014 लोकसभा चुनाव

महेश शर्मा (BJP) 5,99,702 वोट

नरेंद्र भाटी (SP) 3,19,490 वोट

2019 लोकसभा चुनाव

महेश शर्मा (BJP) 6,30,812 वोट

सतवीर नागर (BSP) 4,93,890 वोट