नेल्स में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

Life Style Trending हेल्थ & ब्यूटी

Fingernail Infection: नाखून हमारे बॉडी का एक अहम हिस्सा है, ये न केवल उंगलियों को कवर करते हैं, बल्कि कई सारे दैनिक कार्यों को करने में भी मदद करते हैं। नेल्स की स्थिति वहीं ये भी दर्शाती है कि आपका स्वास्थ्य कैसा है और आप कितने फिट हो। इसलिए समय रहते इलाज करना शरीर को कई तरह की समस्याओं से निजात दिला सकता है।

नेल्स की मुख्य घटक केराटिन नामक प्रोटीन होता है। अंडा, मांस, मछली, डेयरी प्रोडक्ट, अंडे उत्पाद और फलियां जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से नेल्स को मजबूत होने में काफी हद तक मदद मिलती है। विटामिन ए, बी, सी, ई और के नेल्स के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। वहीं, हरी पत्तियां, नट्स, फल जैसे हेल्थी चीजों का सेवन करना सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो सकते हैं।

आइए जानते हैं नेल्स में होने वाली प्रोब्लेम्स के बारे में

नेल्स में दिखाई देते हैं ऐसे संकेत

नेल्स का रंग बदलना जैसे कि इसका रंग पीला, सफेद या ब्राउन होना कई सारे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का संकेत देता है।

कई सारे पोषक तत्वों की कमी, खराब खानपान या अधिक दवाओं के सेवन करने से नेल्स कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा इनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

यदि नाखून के आसपास सूजन या लालिमा संक्रमण, एलर्जी या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा नेल्स में खांचे या धारियां सामान्य हो सकती है, लेकिन ये लक्षण बॉडी पर गंभीर असर डाल सकती है।

कोइलोनीचिया एक एसी प्रोब्लम है, जो आयरन की कमी के कारण होती है। ये बीमारी एनीमिया का संकेत होता है। इस वजह से शरीर से थकावट महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Mental Health: रात में आते हैं डरावने सपने, तो Sleep Anxiety से पीड़ित तो नहीं, ऐसे पहचानें

कैसे रख सकते हैं खुद को सुरक्षित

नेल्स को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और खनिज से भरपूर चीजों का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद होता है।

नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
शराब या धूम्रपान का सेवन करने से ये नाखूनों को प्रभावित कर सकते हैं। जिससे ये कमजोर होकर टूट सकते हैं।

नेल्स को टाइम टाइम साफ सफाई करते हैं।