डबल इंजन सरकार से ही देश का विकास मुमकिन: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) की लोकप्रियता की वजह ही यही है कि वो लगातार जनता की समस्याओं को अपना समझते हैं और उसका हल निकालने की फौरन कोशिश करते हैं। सांसद आपके द्वार और गांव चलो अभियान की सफलता के पीछे की वजह भी यही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः विकास के नाम पर वोट कीजिए: डॉ. महेश शर्मा
डॉक्टर महेश शर्मा हर दिन गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के गांवो का दौरा कर रहे हैं..गांव वालों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उसका हल निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) के इस अभियान से एक तरफ जहां लोगों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचाने में आसानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की समस्या का शीघ्र निस्तारण हो जा रहा है।

इसी क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा अपने लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा ऊँचागाँव एवं महमदपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराया। डॉ. महेश शर्मा ने प्रिय निवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र में एक बार पुनः बहुमत से कमल खिलाने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः जनता का मिल रहा है प्यार..देश में एक बार फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

जनसंपर्क अभियान के बढ़ते क्रम में डॉक्टर महेश शर्मा अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में ग्राम सभा नगलिया उदयभान, घटाल एवं रुकनपुर पहुंचे और वहां के निवासियों से आत्मीय संवाद किया। डॉक्टर शर्मा ने लोगों से विकास को लेकर वोट देने की अपील की।

डॉक्टर शर्मा अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के ग्राम सभा पहाड़पुर, पला व हिसोटी भी पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से जनसंपर्क कर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से अधिक से अधिक सीटों पर बीजेपी को जिताने की अपील की।