TCS Manager

TCS Manager: आगरा के TCS मैनेजर का दर्द पढ़कर आपका भी दिल रो पड़ेगा

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

TCS Manager: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

TCS Manager: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (Manav Sharma) ने कथित तौर पर अपनी पत्नी से परेशान होकर लाइव (Live) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मानव ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Infosys: इंफ़ोसिस के इंजीनियर्स की तो मौज आ गई

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि सुसाइड से पहले मानव ने रोते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में मानव (Manav) ने कहा कि मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं। मानव ने कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानव शर्मा (Manav Sharma) मुंबई में TCS मैनेजर थे। उन्होंने वीडियो बनाकर लाइव सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक मानव शर्मा की पत्नी उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। मानव ने खुदकुशी से पहले वीडियो में कहा, ‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ वायरल वीडियो में अतुल के गले में फंदा लगा हुआ है। साथ ही उनकी आंखों में आंसू थे।

वीडियो की शुरुआत में युवक ने अंग्रेजी में ‘द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन’ (The Law Needs to Protect Man) का जिक्र किया। साथ ही भारतीय सिस्टम से अपील करते हुए कहा कि प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pic Social Media

आत्महत्या से पहले मानव ने रोते हुए बयां किया दर्द

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा जिले के डिफेंस कॉलोनी (Defence Colony) के रहने वाले मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर कार्यरत थे। मानव ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। आत्महत्या से पहले मानव ने रोते हुए दर्द भरा वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए।

वीडियो में मानव शर्मा (Manav Sharma) कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। लेकिन अब पत्नी से इतना तंग आ गया हूं कि मरने के सिवा कोई और चारा नहीं बचा है। उन्होंने ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुरुषों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की मांग की।

घर में फंदे से लटका मिला शव

मानव शर्मा (Manav Sharma) 24 फरवरी की सुबह आगरा में अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। सदर पुलिस ने गुरुवार रात को पीड़ित परिवार की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेः Canada Visa Rule: नौकरी या पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

माता-पिता से भी मांगी माफी

यह कदम उठाने से पहले मानव शर्मा (Manav Sharma) ने करीब 7 मिनट का एक भावनात्मक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्हें रोते हुए और लोगों से ‘पुरुषों के बारे में सोचने और बात करने’ की अपील करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने फैसले के लिए अपने माता-पिता से माफी भी मांगी।

यह घटना AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद दिलाती है, जिन्होंने भी अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।