Canada Visa Rule

Canada Visa Rule: नौकरी या पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

TOP स्टोरी Trending बिहार
Spread the love

Canada Visa Rule: कनाडा में नौकरी या पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीयों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।

Canada Visa Rule: कनाडा में नौकरी या पढ़ाई के लिए जाने वाले भारतीयों (Indians) के लिए एक अहम खबर सामने आई है। कनाडा सरकार (Canada Government) ने अपने इमीग्रेशन नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसके तहत इमीग्रेशन और बॉर्डर अधिकारियों को विशिष्ट परिस्थितियों में स्टडी वीजा (Study Visa), वर्क परमिट और अन्य अस्थायी निवास दस्तावेजों (Documents) को रद्द करने का अधिकार दिया गया है। यह नया नियम प्रभावी हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
ये भी पढ़ेः Google Pay: GPay से पैसे ट्रांसफर करने वालों को बड़ा झटका

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नए नियमों के तहत अधिकारियों को मिला अधिक अधिकार

कनाडा सरकार (Canada Government) के इस बदलाव के बाद अधिकारियों को यह अधिकार मिल गया है कि यदि उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा गलत जानकारी देने का संदेह हो, या व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो, तो वे उसका अस्थायी निवास वीजा या स्टडी वीजा रद्द कर सकते हैं। यह बदलाव उन सभी विदेशी नागरिकों पर असर डालेगा जो पढ़ाई, काम या अस्थायी निवास के लिए कनाडा गए हैं।

इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति का स्थायी निवास भी बन जाता है या उसकी मौत हो जाती है, तो भी अधिकारियों के पास परमिट रद्द करने का अधिकार होगा।

भारतीयों के लिए चिंता का विषय

कनाडा (Canada) में इस समय लगभग 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और कनाडा जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या भी लाखों में है। 2024 की जनवरी से जुलाई तक 3.65 लाख भारतीयों को विजिटर वीजा जारी किए गए थे। इस बदलाव का असर उन भारतीय छात्रों और कर्मचारियों पर पड़ेगा, जो कनाडा में अस्थायी निवास के लिए जाते हैं।

यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि सीमा अधिकारी को संदेह होता है कि कोई व्यक्ति अपनी प्रवास अवधि समाप्त होने के बाद कनाडा नहीं छोड़ेगा, तो उनका स्टडी वीजा या वर्क परमिट रद्द किया जा सकता है।

क्यों जरूरी था यह बदलाव?

कनाडा ने यह नियम बदलाव उस समय किए हैं, जब स्टडी परमिट (Study Permit) के लिए आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ी है। कनाडा सरकार का उद्देश्य अस्थायी निवास वीजा की शर्तों का कड़ाई से पालन करना है। इससे पहले अधिकारियों के पास आवेदन अस्वीकार करने का अधिकार था, लेकिन यह अधिकार बहुत सीमित था।

इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने इस बदलाव को कनाडा की सीमा सुरक्षा और इमीग्रेशन सिस्टम में सुधार के रूप में बताया है। इसके अनुसार, यह कदम स्टडी परमिट के दुरुपयोग को रोकने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ेः Tesla: Elon Musk भारत में दे रहे हैं नौकरी..ये रही डिटेल

कनाडा सरकार (Canada Government) का कहना है कि इस बदलाव से अस्थायी निवास वीजा की शर्तों का पालन अधिक सख्ती से किया जाएगा, जिससे कनाडा में शिक्षा और काम करने आए लोगों की स्थिति और अधिक नियंत्रित होगी।