Surya Dev Worship: सूर्य देवता को जल चढ़ाते समय इन खास बातों को रखें ध्यान

Trending Vastu-homes

Surya Dev Worship Tips: सनातन यानी कि हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं को अपना अलग महत्व और स्थान दिया गया है। सारे देवी देवताओं की विधि विधान पूजा अर्चना की जाती है, ताकि भगवान जी की कृपा सदैव बनी रहे। इसी तरह रविवार का दिन भगवान सूर्य देव ( Surya Dev) के लिए होता है, ऐसा कहा जाता है।
सूर्य देवता की नियमित पूजा करने से उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। सूर्य को जल अर्पित करने से तेज और पॉजिटिव शक्ति प्राप्त होती है। लेकिन सूर्य को जल चढ़ाते समय कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जैसे सूर्य देव को जल चढ़ाने से बुद्धि, ज्ञान और तेज की प्राप्ति होती है।

ऐसे में जानते हैं कि सूर्य को जल चढ़ाते समय किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए

सूर्य देव की पूजा करने से मिलने वाले लाभ

सनातन धर्म के अनुसार, यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो उसे रोजाना रूप से जल का अर्पण करना चाहिए। वहीं, यदि बार बार कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं प्राप्त हो रही है तो सूर्य देव की पूजा करने के साथ जल भी जरूर चढ़ाएं।

सूर्य देव की रोजाना पूजा करने से और जल चढ़ाने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। इससे व्यक्ति का मन शांत रहता है। साथ ही वे स्वयं को एनर्जेटिक फील करता है। व्यक्ति के अहंकार और क्रोध का नाश होता है। घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

जानिए किन बातों को रखना चाहिए ध्यान में

सूर्य देवता को जल अर्पित करते समय कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए। सूर्य देव को सदेव तांबे के लोटे या बर्तन से ही जल चढ़ाना चाहिए। पानी में कुमकुम और पुष्प को मिला देना चाहिए। जल चढ़ाते समय जूते चप्पल को नहीं पहनना चाहिए। सूर्य देवता की किरणों को देखना शुभ माना जाता है।