Success Story

Success Story: ना IIT ना IIM लेकिन Microsoft ने इस लड़की को अच्छी सैलरी-पोजिशन दी

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन
Spread the love

Success Story: आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई (Studies) करने वाले छात्रों को आमतौर पर बेहतर करियर और ऊंची सैलरी (Salary) की गारंटी माना जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि बिना इन संस्थानों की डिग्री के किसी का भविष्य उज्ज्वल न हो। ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने हैं जो इस सोच को तोड़ते हैं। इन्हीं में से एक हैं रुशाली पवार (Rushali Pawar), जो बिना किसी टॉप रैंक यूनिवर्सिटी की डिग्री के आज Microsoft में शानदार पोजिशन पर काम कर रही हैं। आइए, जानते हैं उनकी प्रेरक कहानी…

Pic Social Media

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में बनाया करियर

रुशाली पवार (Rushali Pawar) फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर में कम्युनिकेशंस स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उनका सफर खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने आईआईटी जैसे बड़े संस्थान से पढ़ाई नहीं की, लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक में महत्वपूर्ण पद पर हैं।

ये भी पढ़ेंः IIT Madras: बिना JEE के आईआईटी मद्रास ने किसके लिए खोले दरवाज़े?

कहां से हुई पढ़ाई-लिखाई?

रुशाली (Rushali) ने शुरुआत से ही लेखन, कम्युनिकेशन और कंटेंट निर्माण में गहरी रुचि दिखाई। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने Stella Maris College से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में बीए किया और इसके बाद University of Leeds से एमए किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, कंटेंट स्ट्रैटेजी, रिसर्च और स्टोरीटेलिंग में गहरा अनुभव हासिल किया।

सफलता के पीछे ये खास गुण

रुशाली की सफलता के पीछे उनके कुछ खास गुण हैं, जिन्होंने उन्हें भीड़ से अलग किया। उनकी सटीकता और हर प्रोजेक्ट में बारीकी पर ध्यान देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे कंटेंट को नए और रचनात्मक तरीकों से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उनकी स्टोरीटेलिंग की क्षमता ब्रांड और ऑडियंस के बीच भावनात्मक जुड़ाव बनाती है। इसके अलावा, गहरी रिसर्च के जरिए प्रासंगिक और प्रभावी सामग्री तैयार करने का उनका कौशल उन्हें विशिष्ट बनाता है। ये गुण उनकी मेहनत और क्रिएटिविटी के साथ मिलकर उनकी सफलता की नींव बने।

डिग्री से ज्यादा मायने रखता है टैलेंट

आज जहां बड़ी टेक कंपनियों में जाने के लिए आईआईटी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों की डिग्री को जरूरी माना जाता है, वहीं रुशाली पवार ने यह धारणा तोड़ी। उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा, मेहनत और स्किल्स के दम पर बिना किसी बड़े संस्थान से पढ़ाई किए भी ग्लोबल कंपनियों में जगह बनाई जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः Bengaluru: बेंगलुरु में किराए पर घर लेना हुआ मुश्किल, जानिए क्यों?

युवाओं के लिए प्रेरणा

रुशाली पवार (Rushali Pawar) का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो पारंपरिक शैक्षणिक रास्तों से हटकर भी बड़े सपने देखते हैं। उनका मानना है कि करियर में सफलता पाने के लिए केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि लगातार सीखने की चाह, मेहनत और क्रिएटिविटी ही असली पूंजी है।