Rajasthan

Rajasthan सरकार का बड़ा तोहफा, 30 हजार छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 की शुरुआत की है, जिसके तहत 30,000 विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग (Free Coaching) का लाभ मिलेगा। यह योजना उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी जो डॉक्टर, इंजीनियर बनने या विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का सपना देख रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 14 सितंबर 2025 तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। पात्र विद्यार्थियों को आवास और भोजन के लिए प्रति वर्ष 40 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (Chief Minister Anupriti Coaching Scheme) का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। यह योजना यूपीएससी, आरपीएससी, नीट, जेईई, क्लैट जैसी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए उत्कृष्ट कोचिंग सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, जो विद्यार्थी कोचिंग के लिए अपने गृह नगर से अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें आवास और भोजन के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

सीटों का बंटवारा इस प्रकार होगा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा: 450 सीटें

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा: 900 सीटें

सब-इंस्पेक्टर व अन्य लेवल-10 परीक्षाएं: 2100 सीटें

रीट परीक्षा: 2850 सीटें

पटवारी, कनिष्ठ सहायक आदि परीक्षाएं: 3600 सीटें

कांस्टेबल परीक्षा: 2400 सीटें

बैंकिंग/बीमा परीक्षाएं: 900 सीटें

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षाएं: 900 सीटें

सीडीएस/एसएससी परीक्षाएं: 900 सीटें

जेईई और नीट परीक्षा: 12000 सीटें

क्लैट (CLAT): 600 सीटें

सीए फाउंडेशन + CUET: 800 सीटें

सीएस ईईटी + CUET: 800 सीटें

सीएमए फाउंडेशन + CUET: 800 सीटें

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह CM भजनलाल शर्मा ने जोधपुर सर्किट हाउस पर किया ध्वजारोहण

कौन ले सकता है लाभ?

योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को मिलेगा। आवेदक अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक या विशेष योग्यजन वर्ग से होना चाहिए।

जिनके माता-पिता सरकारी नौकरी में नहीं हैं, उनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

यदि माता-पिता राजस्थान सरकार के कार्मिक हैं तो उनकी अधिकतम ग्रेड पे लेवल 11 तक हो और कुल आय 8 लाख रुपये तक हो।

केंद्र सरकार के कार्मिकों के मामले में अधिकतम पे मैट्रिक्स लेवल 6 तक होना चाहिए।

योजना का लाभ केवल एक बार मिलेगा। जो विद्यार्थी पहले यह सुविधा ले चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

सबसे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर जाएं।

वहां सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना 2025 का नोटिफिकेशन पढ़ें।

फिर एसएसओ पोर्टल पर जाकर यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

SJMS SMS के विकल्प पर क्लिक कर योजना का चयन करें।

आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई, कहा- समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (Chief Minister’s Anupriti Coaching Scheme) 2025 राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करेगी, बल्कि उन्हें रोजगार के समान अवसर प्रदान करके उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगी। इच्छुक विद्यार्थी 14 सितंबर 2025 तक आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।