Noida प्राधिकरण में हड़कंप..पूर्व CEO की बेटी को लेकर बड़ी ख़बर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा प्रधिकारण (Noida Authority) के पूर्व सीईओ आईएएस स्वर्गीय सुशील चंद्र त्रिपाठी (IAS Late Sushil Chandra Tripathi) की सबसे छोटी बेटी रति त्रिपाठी हैं। बताया जा रहा है कि नोएडा प्रधिकारण के पूर्व सीईओ की बेटी रति त्रिपाठी 26 मार्च 2024 से ही लापता हैं। इस मामले की शिकायत रति त्रिपाठी के अधिवक्ता अनुराग भाटी ने नोएडा पुलिस से लिखत में की है।
ये भी पढ़ेंः Cyber Crime: जालसाजों से Gaur सिटी में रहने वाले रिटायर्ड Ad DGP से 30 लाख ठग लिए

Pic Social Media

अधिवक्ता अनुराग भाटी के मुताबिक रति त्रिपाठी का अपनी मां किरण त्रिपाठी से संपत्ति से जुड़ा विवाद चल रहा है। जिसके कारण उनकी बेटी उनसे अपनी जान का खतरा बताई थी। जिसके लिए वह कोर्ट में केस दर्ज करने के लिए अपने अधिवक्ता से मिलने नोएडा आई हुई थीं।

पिछले साल आई थी नोएडा

मिल रही जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) में सीईओ रहे स्वर्गीय सुशील चंद्र त्रिपाठी की मई 2021 में कोरोना के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिए थे। जिसके बाद से उनकी सबसे छोटी बेटी रति त्रिपाठी अमेरिका में नौकरी कर रही थी। रति त्रिपाठी पिछले साल नोएडा आई थी। नोएडा में आकर रति ने अपनी मां से संपर्क किया और अपने पिता की संपत्ति की जानकारी मांगी तो उनकी मां के साथ इसको लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रति त्रिपाठी मुंबई चली गईं। अधिवक्ता का आरोप है कि उनकी मां ने कुछ लोगों के साथ उन पर हमला भी कराया था। इसके बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया था। अधिवक्ता अनुराग भाटी के अनुसार रति का अपनी मां से संपत्ति विवाद चल रहा था। रति के पिता अपने शेयर, म्यूच्यूअल फंड्स, कुछ फ्लैट्स एवं अन्य संपत्ति वसीयत के जरिये अपनी पुत्री के नाम पर किए थे। जिसके कारण से उनकी मां नाराज थीं और वसीयत को अपनी पुत्री से छिपा रही थीं।

मां के खिलाफ दर्ज कराने आई थी मुकदमा

रति अपनी मां के द्वारा संपत्ति छिपाने के लिए अपनी मां को कानूनी नोटिस भी भेजी थी। 24 मार्च 2024 को रति त्रिपाठी अपने मां के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर कोर्ट (Gautam Buddha Nagar Court) में वाद दायर करने नोएडा सेक्टर-15A आई हुई थीं। अगले दिन रति त्रिपाठी ने अपने वकील से फोन करके बताया कि उनकी मां उनको पुलिस की मौजूदगी में जबरन किसी अस्पताल में भेज रही हैं। अधिवक्ता अनुराग भाटी के अनुसार रति ने बताया था कि वह अपनी मां के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने आई थीं। लेकिन उनकी मां ने बीमार बताकर उनको कहीं अनजान जगह पर नजरबंद कर दिया गया है। उनकी जान को खतरा है। 26 मार्च 2024 से ही रति त्रिपाठी गायब हैं और उनके फोन भी बंद आ रहे हैं।

पुलिस ने ये कहा

इस मामले को लेकर नोएडा के एसीपी द्वितीय अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस ने पता लगाया है कि रति कहां है। उनका कहना है कि रति त्रिपाठी को उनके परिजनों ने गुरुग्राम के किसी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि रति त्रिपाठी लापता नहीं हैं, बल्कि गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती हैं।