Shukra

Shukra: 31 मई को शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को होगा फायदा

Yours राशि
Spread the love

Shukra: वेदों में वर्णित नवग्रहों में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है।

Shukra: वेदों में वर्णित नवग्रहों में शुक्र ग्रह (Planet Venus) का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग (Vedic Calendar) के मुताबिक, शुक्र भौतिक सुख‑सुविधाओं, प्रेम, वैवाहिक जीवन और विलासिता के कारक माने जाते हैं। ये ग्रह समय‑समय पर अपनी चाल बदलते हुए एक राशि से दूसरी राशि में गोचर (Transit) करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि इस बार शुक्र (Shukra) 31 मई को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन मेष राशि (Aries) के स्वामी मंगल हैं और शुक्र से उनकी मित्रता नहीं मानी जाती, लेकिन फिर भी इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर पंख, मिलेगा शुभ फल और दूर होगी धन की तंगी

इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

शुक्र के आपकी ही राशि में गोचर करने से आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, शत्रुओं पर विजय मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं और व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए भी समय अच्छा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Money Plant: मनी प्लांट में कौड़ी बांधने के फायदे जान लीजिए

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर कई मायनों में लाभकारी रहेगा। व्यापार में निवेश से मुनाफा हो सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।