Shukra Grah: असुरों के गुरु शुक्र एक विशेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिससे इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
Shukra Grah: जब आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगे, मनचाही सफलता (Success) मिलने लगे और चारों ओर सौभाग्य का सूरज चमकने लगे तो समझ लीजिए किसी ग्रह (Planet) की कृपा बरस रही है। आने वाले दिनों में ऐसा ही कुछ होने वाला है, क्योंकि असुरों के गुरु शुक्र (Venus) एक विशेष राशि में गोचर (Gochar) करने जा रहे हैं, जो कई राशियों (Zodiac Signs) के जीवन में नई ऊर्जा, प्रेम, ऐश्वर्य और लाभ का संचार करेगा। ये 24 दिन मानो किसी वरदान से कम नहीं होंगे। पढ़िए पूरी खबर…

वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) के मुताबिक, शुक्र को धन, सौंदर्य, कला, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ये वृष और तुला राशि के स्वामी हैं, जबकि मीन इनकी उच्च और कन्या इनकी नीच राशि मानी जाती है। फिलहाल शुक्र मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और 31 मई तक यहीं रहेंगे, लेकिन अक्टूबर में ये नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। वहीं शुक्र का कन्या में गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन इन तीन राशियों के लिए ये टाइम खासतौर पर शुभ रहने वाला है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: हर रोज इन जगहों पर जलाएं दीपक, बदल जाएगी आपकी किस्मत, बढ़ेगी कमाई गरीबी होगी दूर
वृष राशि
वृष राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य के द्वार खुलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा टाइम व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। मनचाही नौकरी की तलाश पूरी होगी। पर्सनल लाइफ में खुशहाली आएगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए भी शुक्र का यह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। शुभ विवाह के योग बनेंगे। प्रेमियों के लिए भी यह टाइम शुभ रहेगा। करियर में नए अवसर मिलेंगे। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। निवेश पर मुनाफा होगा। कारोबार का विस्तार होगा। स्टूडेंट्स को भी इस दौरान फायदा होने वाला है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन आसान उपायों से पैसों से भर जाएगी तिजोरी, घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
मकर राशि
मकर राशि के लोगों पर पैसों की बारिश होने वाली है। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में भी लाभ होगा, प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हेल्थ को भी लाभ होगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
