23 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 23 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है और जो लोग जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फलदायी रहेगा। यात्रा से लाभ होने की संभावना है और दोपहर में किसी बड़े अधिकारी से बहस हो सकती है। जिससे कानूनी मामलों में नया मोड़ आ सकता है और शाम को योजनाएं पूरी होने से फायदा होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है और आपके लिए धन लाभ के योग बने हैं। आपको कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक कार्यों में भी रुकावटें आ सकती हैं और दोपहर के बाद आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अच्छे कर्मों से आपको पुण्य मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी। रात के समय आप किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें अनाज, नहीं तो हो सकती है धन की हानि
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपको तरक्की के मामले में लाभ होगा। समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी और आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आप अपने कार्य में सावधानी रखें और हर मामले में खुद को दूर रखें। आपको पदोन्न्ति के अवसर मिलेंगे और कहीं से कोई रुका पैसा मिलने से आपका काम आरंभ हो सकता है। कुछ लोगों के विरोध के बावजूद आपके काम पूरे होंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आपका दिन लाभ से भरा होगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कारोबार में सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, हालांकि, शाम से रात तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। आपके सुख में वृद्धि होगी आपको धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भोजन करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान!
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को लाभ होगा और आपको धैर्य से काम लेने की सलाह है। पारिवारिक अशांति और आसपास का वातावरण आपके विपरीत हो सकता है, लेकिन आप अपने धैर्य और मीठे व्यवहार से स्थिति को सामान्य करने में सफल होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ वक्त के लिए तनाव का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपके अच्छे व्यवहार से आपको लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को सफलता मिलेगी और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में धन मिलने से संतोष होगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही अनबन समाप्त होगी और आपको अचानक से धन लाभ होगा। बातचीत से मामलों को सुलझा लें तो आपके जीवन में तरक्की के योग बन जाएंगे। किसी महान सफलता का हर्ष होगा और आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा। आपको आगे बढ़ते देख कुछ लोग आपसे जलन महसूस करेंगे। आप अपने आप में काफी खुश रहेंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
