Rashifal 14 November 2023..12 राशियों की सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः भाई दूज के दिन बहनें इस बात का रखें ख़ास ख्याल


ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से हो जाएंगे अकाल
मेष राशि
मेष राशि के लोगों की प्रतिभा और सौम्य व्यवहार कार्यस्थल पर लोगों को आकर्षित करने वाला होगा। व्यापारी वर्तमान समय की स्थिति को देखते हुए, सोचेंगे की क्या करें क्या नहीं उनका यह विचार उन्हें मानसिक उलझनों में डाल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यक जरूरतों की  पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आप कामों में बिना सोचे समझे आगे  ना बढे, नहीं तो कोई गलती हो सकती है।
वृष राशि वृष राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है और आपकी योजनाएं सफल होंगी। किसी स्‍थान की यात्रा की योजना बन सकती है। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी। स्थान परिवर्तन की योजना पूर्ण होगी और सफलता मिलेगी। उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में शानदार माहौल रहेगा और आपको सफलता प्राप्‍त होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा।
मिथुन राशि आज सेहत पर ध्यान दें, स्लीपिंग पैटर्न सुधारने का प्रयास करें। गाइडेंस कार्ड खर्चों पर नियंत्रण रखने का संकेत दे रहा है। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी. आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है.
कर्क राशि
आज सेहत अच्छी रहेगी, परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। गाइडेंस कार्ड किसी महिला से स्नेह और सराहना मिलने का संकेत दे रहा है। भूमि भवन वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है, व्यवसाय लगभग ठीक रहेगा, आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति में पहले से सुधार होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ होगा. क्या न करें-आज क्रोध में अपना नियंत्रण ना खोएं.
सिंह राशि आज सेहत अच्छी रहेगी, किंतु ओवरथिंकिंग से बचने की आवश्यकता है। गाइडेंस कार्ड अपने शुभचिंतकों से सलाह लेकर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अच्छे परिणाम दर्शाने वाला है और आज आपको मन के अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। हर काम में आपका मन लगेगा और आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। बिल्डर्स और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारी अच्छा कारोबार करते देखे जाएंगे।
कन्या राशि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर काम को काफी सावधानी से करने का है और आपको संयम रखने की जरूरत होगी। टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य में आपका खर्च हो सकता है। हर एक अनुभव को ध्यान में रखकर जीवन में संतुलन बनाए रखें। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग काम में बदलाव करने की कोशिश सोच-समझकर ही करें। पार्टनर द्वारा बोली गई बातों को समझने की कोशिश करें।
तुला राशि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक है और आज किस्‍मत आपका साथ देगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं और आपको आज किसी नए प्रॉजेक्‍ट में फलता मिलेगी। आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी को यदि आप कोई सलाह देंगी तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बेहतर होगा और कहीं से धन लाभ होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हगी। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए सक्रियता से कार्य करें। परिवार में सुख शान्ति रहेगी और आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशि धनु राशि के जो लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं, तो एक्टिव रहें ग्रहों की स्थितियाँ आपको कोई अच्छा लाभ दिला सकती हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी, जिसको लेकर आपको भी सामान्य रहना है। दूसरों की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर युवाओं का समय बर्बाद हो सकता है, इसलिए झूठे और फरेबी लोगों से बचकर रहे। घर में विवाद की आशंका है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलजुल कर बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। सेहत में दिनचर्या में अपने पसंदीदा खेल को शामिल करें, इससे रक्त संचार भी अच्छा होगा साथ ही आपका फिजिकली वर्कऑउट भी हो जाएगा।

मकर राशि मकर राशि के लोगों के ऑफिस कार्यों में अधिकता होने के कारण दूसरे लोगों के साथ तालमेल में कमी देखने को मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन काफी लाभप्रद रहेगा, लेकिन दिन के मध्य से खाने-पीने का व्यापार करने वालों को सजग रहने की आवश्यकता है। युवाओं को अधिक आत्मविश्वास से बचना होगा, अधिकता किसी भी चीज की सही नहीं है फिर वह चाहे आत्मविश्वास ही क्यो न हो।

कुंभ राशि कुंभ राशि के लोग सहयोगियों से वार्तालाप करते समय विनम्रता का प्रयोग करें, अन्यथा कठोर वाणी उनका दिल दुखा सकती है। व्यापारी वर्ग पैसे का लेन-देन कैश लेने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ही करें, अंतरिक्ष की स्थिति आर्थिक हानि करा सकती है। जिन बच्चों की परीक्षा नज़दीक हैं उन्हें याद करने पर ध्यान देना होगा क्योंकि ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव इसमें सफलता दिलाने वाला है। घर में यदि आप छोटे हैं तो परिवार के विवाद में बोलने से बचना चाहिए, अन्यथा बड़े लोगों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

मीन राशि मीन राशि के जो लोग प्रोफेशन से टीचर हैं, उन्हें आजीविका में नये रास्ते खोजने होंगे। व्यापारी वर्ग को एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी भी महिला ग्राहक से विवाद न करें, अन्यथा बाजार में आपकी छवि खराब हो सकती है। ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए युवाओं को घर में अधिक रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह इधर-उधर घूमना इस समय आपके लिए सही नहीं है। किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदारी का सपना आपका पूरा हो सकता है।  जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें भी आज कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-14 Nov 2023 rashifal-14 Nov rashifal-14 Nov 2023 ka rashifal-rashifal 14 Nov 2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)