एबीपी न्यूज से इस्तीफों का दौर जारी है। ताजा खबर है कि मंझे हुए प्रोड्यूसरों में से एक श्रीमंत शर्मा ने चैनल को अलविदा कह दिया है। श्रीमंत शर्मा का जाना चैनल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। श्रीमंत पर प्राइम टाइम शो के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी थी।

श्रीमंत जल्द ही रिपब्लिक भारत में बतौर प्रोड्यूसर नई शुरुआत करेंगे।
इससे पहले श्रीमंत शर्मा तेज, ज़ी न्यूज़, आजतक और उसके बाद एबीपी न्यूज में अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुके हैं।
श्रीमंत ने टीवी टुडे ग्रुप से पत्रकारिता की डिग्री ली है।

खबरीमीडिया की तरफ से श्रीमंत शर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
READ: SHRIMANT SHARMA, ABP NEWS, KHABRIMEDIA, LATEST BREAKING NEWS
