रिपब्लिक भारत में सैलरी भी बढ़ी और चुनौतियां भी

TV
Spread the love

रिपब्लिक भारत के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर है। मैनेजमेंट ने पत्रकारों की सैलरी में 25 फीसदी तक का इजाफा किया है। जिससे यहां काम करने वाले पत्रकार बेहद खुश हैं। लेकिन अगले ही पल उनके सामने चुनौतियां भी बढ़ गई है।

चुनौती टॉप 3 में खुद को बरकरार रखने की। क्योंकि पिछले हफ्ते ही चैनल नंबर2 का ताज गंवाते हुए तीसरे नंबर पर जा पहुंचा है। वहीं न्यूज 18 और इंडिया टीवी लगातार ऊपर की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में अगर रिपब्लिक भारत ने खुद को मजबूत नहीं किया तो वो टॉप 3 की रेस से बाहर भी हो सकता है। बहरहाल नतीजों से बेपरवाह चैनल के पत्रकार खास मौके पर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Read: Republic Bharatkhabrimedialatest beaking news, latest hindi news