Delhi मेट्रो की हैरान करने वाली तस्वीर..मेट्रो के अंदर लात-घूसे

दिल्ली

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Delhi News:
आए दिन दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आती रहती है। कभी मारपीट, झगड़े, डांस, लव सीन तो कभी रील्स के वीडियो बनाने को लेकर वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट होती नजर आई है। इसमें लड़कियों और महिलाओं का एक ग्रुप चलती ट्रेन के अंदर आपस में भीड़ गया। वायरल हो रहे फोटो में दिख रहा है कि दो महिलाओं का ग्रुप आपस में झगड़ा कर रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को पकड़े हैं। जिस समय यह लड़ाई हो रही थी उस वक्त मेट्रो के अंदर काफी लोग मौजूद थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Aqua Line Metro स्टेशन पर गाड़ी पार्क करने वालों के लिए गुड न्यूज़

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली एनसीआर में गाड़ी चलाने वाले ख़बर जरूर पढ़ें
कहा जा रहा है कि सीट विवाद (Seat Controversy) को लेकर दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ महिला और लड़कियों का ग्रुप में विवाद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के बीच सीट विवाद को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद तू तू मैं में की बात मारपीट तक पहुंच गई। वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक वायरल वीडियो महिला कोच का है। लड़कियों की इस लड़ाई को किसी महिला ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया है। आपको बता दें कि यह पहली घटना नहीं है अब दिल्ली मेट्रो से आए दिन कुछ ना कुछ वीडियो वायरल होते रहते हैं।

वीडियो साझा होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इंडियन मेट्रो में क्या क्या होता है। दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेन करता है। एक यूजर ने तो पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद वाह क्या सीन है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिनके घर थिएयर है वो मेट्रो से सफल क्यों करेंगे।
इससे पहले दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर एक शख्स की पिटाई करते दिखे थे। वीडियों के शुरुआत में देखा जा सकता है कि टोपी पहने एक शख्स बुजुर्ग को पीट रहा होता है। जबकि कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं। इसके बाद पीछे से एक और शख्स आता और वो उस टोपी वाले शख्स को पीटना शुरू कर देता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi