Shanidev: कर्मफलदाता और ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव दिवाली से पहले अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।
Shanidev: कर्मफलदाता और ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव (Shanidev) दिवाली से पहले अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर (Gochar) करेंगे और साल के अंत तक मीन राशि में रहेंगे। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु हैं, और शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानें, किन राशियों को इस गोचर से होगा जबरदस्त लाभ।

ये 3 राशियां होंगी मालामाल
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी रहेगा। करियर में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा या कोई आकर्षक डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनहेल्दी खानपान से बचें। इस दौरान छोटी-मोटी यात्राएं भी संभव हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि की चाल बदलना शुभ फलदायी होगा। यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मां के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। गंभीर बीमारियों से बचाव रहेगा, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में मन लगाने और सफलता पाने के लिए अनुकूल है। तनाव होने पर भाई-बहन के साथ समय बिताएं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि का गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। व्यापार में मुनाफा होने के प्रबल योग बन रहे हैं, और बिजनेस बढ़ाने की रणनीतियां सफल होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, जिसके लिए दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

