Media: ख़बर मीडिया जगत से, युवा पत्रकार प्रियेश जैन ने रिपब्लिक भारत(Republic Bharat से इस्तीफा दे दिया है। प्रियेश बतौर Principal Correspondent अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। प्रियेश ने बतौर प्रोड्यूसर ज़ी मीडिया(Zee Media) में अपनी नई पारी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Republic Bharat: रिपब्लिक भारत को वीरेश राव का अलविदा, नई पारी जल्द

रिपब्लिक भारत से पहले प्रियेश जैन टाइम्स नाउ नवभारत में Senior correspondent अपनी भूमिका निभा रहे थे। प्रियेश दैनिक भास्कर भोपाल और बंसल न्यूज़ में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं। प्रियेश जैन ने भोपाल के माखनलाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से प्रियेश जैन को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
