Shanidev: 20 मई को आकाश में एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है।
Shanidev: 20 मई को आकाश में एक विशेष ज्योतिषीय संयोग (Astrological Coincidences) बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि के बीच एक विशेष युति बनने जा रही है, जिसे त्रिएकादश योग (Triekadasha Yoga) कहा जाता है। यह योग ग्रहों (Planets) की स्थिति के आधार पर कुछ विशेष राशियों (Zodiac Signs) के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सूर्य और शनि को शत्रु ग्रह माना जाता है, भले ही ये पिता-पुत्र हैं, लेकिन इनकी युति कई बार गहरे प्रभाव डालती है। पढ़िए पूरी खबर…

क्या है ग्रहों की स्थिति?
वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 20 मई को ये दोनों ग्रह लगभग 60 डिग्री की दूरी पर रहेंगे, जिससे एक विशेष और प्रभावशाली संयोग का निर्माण होगा। इस त्रिएकादश योग का असर विशेष रूप से तीन राशियों वृषभ, कर्क और कन्या पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ेंः Money Plant: क्या मनी प्लांट के साथ तुलसी लगाना सही होता है?
इन तीन राशियों को होगा फायदा
वृषभ राशि
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) वालों के लिए यह योग बेहद अनुकूल रहेगा। इस अवधि में प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आकस्मिक धन लाभ का योग भी बन रहा है। लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव कम होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी।
कर्क राशि
कर्क राशि (Cancer Horoscope) वालों के लिए भी यह युति शुभ फल देने वाली है। करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान धन लाभ के योग भी बनेंगे और आप अपनी आय का बेहतर प्रबंधन कर पाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये आसान उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति
कन्या राशि
कन्या राशि (Virgo Horoscope) के जातकों के लिए यह सूर्य-शनि युति बेहद शुभ मानी जा रही है। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सभी परेशानियों का समाधान होगा और हर क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी।

