Punjab: नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम जारी, केजरीवाल बोले अब हर मोहल्ला कहेगा ‘ना’
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं और नशा के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज जालंधर के नवांशहर में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) समेत पंजाब सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। यह यात्रा पंजाब सरकार के उस संकल्प का प्रतीक है, जिसमें हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले को नशे से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें- Punjab में अब सेवा केंद्रों पर होगी रजिस्ट्री, CM भगवंत मान बोले- करप्शन का लाइसेंस नहीं देंगे
नवांशहर से हुई मुहिम की शुरुआत
इस ऐतिहासिक मुहिम की शुरुआत नवांशहर गांव से की गई, जहां सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने स्वयं मौजूद रहकर स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ लड़ाई में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं है, यह हर पंजाबवासी की है। जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे और नशे के खिलाफ खड़े नहीं होंगे, तब तक इस जहर को खत्म नहीं किया जा सकता।
अरविंद केजरीवाल की अपील, ‘हर गांव से उठेगी आवाज’
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कि पंजाब पुलिस और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले ढाई महीने में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। लेकिन अब यह लड़ाई जन आंदोलन बनेगी। हर गांव और वार्ड में लोग शपथ लेंगे खुद नशा नहीं करेंगे, नशा बेचने नहीं देंगे और नशे के आदी लोगों को इलाज दिलवाएंगे।
गांव-गांव जागरूकता और भागीदारी
आपको बता दें कि मान सरकार के इस अभियान में पंचायतें, ग्राम रक्षा समितियां, पुलिस और जिला प्रशासन एक साथ मिलकर काम करेंगे। 2 से 4 मई के बीच पंजाब के सभी जिलों में बैठकें हुईं, जिनमें स्थानीय प्रतिनिधियों और अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई। नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य सिर्फ कानून के माध्यम से नशा रोकना नहीं, बल्कि जनभागीदारी के ज़रिए सामाजिक परिवर्तन लाना है। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष हेल्पलाइन शुरू की है, जिस पर नागरिक गोपनीय रूप से नशा तस्करी की जानकारी दे सकते हैं। साथ ही, नशा छोड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए राज्यभर में इलाज और पुनर्वास केंद्रों की व्यवस्था को और मज़बूत किया गया है।
ये भी पढे़ंः Punjab News: पानी के मुद्दे पर हाईकोर्ट का फैसला राज्य के लिए नैतिक जीत- CM मान
यात्रा का सामाजिक संदेश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशा मुक्ति यात्रा का उद्देश्य केवल नशा रोधी जागरूकता नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक माहौल बनाना है। इस दौरान हर गांव और वार्ड में सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां स्थानीय लोग नशा मुक्त समाज की शपथ लेंगे।
