18 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में संभलकर काम करने का है। किसी की बातों में न आएं और अपने काम पर ध्‍यान दें। फालतू के विवाद से बचें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना आपके लिए सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा न करें, उसके पूरा होने में संदेह है। आज आपको पैसों का लेनदेन बहुत ही सोचकर करना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। घर में आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने के प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और कोई जरूरी काम आपको करना पड़ सकता है। कुछ उत्तरदायित्व वाला काम आपके ऊपर आ सकता है। चलते फिरते अचानक से किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। इसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर न समझें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने का कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी व्यवसाय में यदि किसी से पार्टनरशिप हुई थी, तो वह आपको धोखा दे सकता है।  इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके  परिवार के सदस्यों को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे  लोगों को लेनदेन बहुत ही देखभाल कर करना होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में राइवल उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है। आपको कोई उपहार और सम्‍मान का लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के काम की सराहना होगी। जीवनसाथी से आप यदि कोई बातचीत करेंगे, तो आपको उनकी बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों को अपनी वाणी व व्यवहार से प्रसन्न रखेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और चिंता वाला हो सकता है। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां आपके जीवन में बढ़ सकती हैं। कुछ परेशानियां आपके स्‍वयं के स्‍वभाव के कारण आ सकती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा और आपके विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। अपने साहस और बुद्धिमानी की वजह से आपको दूसरे लोगों से शाबाशी मिल सकती है। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। व्यापार के काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी मित्र के कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको कहीं से मंगल समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जिस भी कार्य को लेकर नवीन योजनाएं बनाएंगे वे सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय अनुकूल है। उसका लाभ लें।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अपने काम में योजना बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने मन को इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो उनसे  कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप नौकरी में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरपूर होगा। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से आपको लाभ होगा और सभी योजनाएं पूर्ण होंगेी। आयात निर्यात के व्यवसाय में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपकी रुचि आध्यात्म और धर्म के काम में बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपको किसी अजनबी से सलाह लेना नुकसान दे सकता है। आप अपनी बुद्धि से कोई अच्छा डिसीजन लेंगे। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से अच्छा लाभ मिलेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-18 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-18 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)