Rajasthan की भजनलाल सरकार समाज में समानता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Rajasthan News: राजस्थान में सामाजिक समानता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी दिशा में डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना (Dr. Savita Ben Ambedkar Inter-Caste Marriage Promotion Scheme) समाज में जाति आधारित भेदभाव को कम करने और अंतरजातीय विवाह को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रही है। सीएम भजनलाल शर्मा के इस कदम से राजस्थान में सामाजिक समरसता और आपसी समझ को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के अंतर्गत यदि अनुसूचित जाति (SC) का युवक या युवती सवर्ण हिंदू युवक या युवती से विवाह करता/करती है, तो सरकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि दो हिस्सों में वितरित की जाती है: पहला 5 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा होते हैं, जो 8 साल तक लॉक रहते हैं, जबकि बाकी 5 लाख रुपये सीधे पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते में जमा कर दिए जाते हैं। इससे दंपत्ति को न केवल तुरंत आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 78वें सेना दिवस परेड की मेजबानी करेगा जयपुर, CM भजनलाल शर्मा ने जताया गर्व
योजना का लाभ कौन ले सकता है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना अनिवार्य है। पति या पत्नी में से किसी एक का अनुसूचित जाति (SC) से होना जरूरी है और SC वर्ग का व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। दंपत्ति की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि लड़की की न्यूनतम उम्र 18 साल और लड़के की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। साथ ही दोनों की वार्षिक कुल आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विवाह दोनों की सहमति से और बिना किसी दबाव के होना चाहिए और यह पहला विवाह होना जरूरी है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए आवेदन प्रक्रिया
योजना का लाभ लेने के लिए शादी के एक महीने के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के लिए दोनों पति-पत्नी के पास आधार कार्ड और जॉइंट बैंक अकाउंट होना चाहिए। सबसे पहले SSO ID से लॉगिन करें और Citizen सेक्शन में जाकर SJMS Application लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाले आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी myscheme.gov.in पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: छात्रों के लिए CM भजनलाल शर्मा का तोहफा, इन योजनाओं के लिए तुरंत करें आवेदन
सीएम भजनलाल शर्मा की पहल से समाज में नई उम्मीद
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) का यह कदम राजस्थान में जातिगत भेदभाव को कम करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। अंतरजातीय विवाह को सम्मान देने और आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली यह योजना राज्य के युवाओं के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरी है।
