नए दफ्तर में शमशेर सिंह.. जोश वहीं.. जुनून नया

दिल्ली NCR

नोएडा के दफ्तर में जोर-शोर से काम चल रहा है। वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह बेहद खुश हैं। क्योंकि उनका नया हिंदी न्यूज़ चैनल बहुत जल्द फ्लोर पर आने वाला है। शमशेर सिंह की मुस्कुराहट बता रही है कि चैनल शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं रह गया है।
ख़बर है कि मीडिया के कुछ बड़े दिग्गज इस चैनल का हिस्सा हो सकते हैं। इसके साथ ही शमशेर सिंह के साथ काम किए हुए पत्रकारों को भी अपनी टीम में जोड़ सकते हैं। कुछ नए चेहरे भी टीम शमशेर का हिस्सा हो सकते हैं। इसका भी ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। चैनल में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है..

आपको बता दें, ‘भारत24’ में अपनी पारी संभालने से पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republi Bharat) में कार्यरत थे। शमशेर सिंह नवंबर 2018 से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़े हुए थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शमशेर सिंह आजतक, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़ में भी अहम पदों पर रह चुके हैं।
खबरीमीडिया की तरफ से शमशेर सिंह को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
Read:- Shamsher Singh, Senior Journalist, Managing Editor, KhabriMedia, News Update, Latest News Hindi, Breaking News