MP चुनाव से पहले पूर्व CM कमलनाथ का सनसनीख़ेज ख़ुलासा

मध्यप्रदेश राजनीति

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
MP Election 2023 :
मध्य प्रदेश में राजनीतिक दल (Political Party) जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता रैली कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी तरफ लुभाने में लगे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने नर्मदापुरम में एक चुनावी रैली की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ (President Kamal Nath) ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः Diwali पर CM बघेल का राज्य की महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः MP में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की संपत्ति जान लीजिए
उन्होंने बताया कि साल 2020 में कैसे उनकी सरकार गिरी और भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई। कमलनाथ (Kamal Nath) ने कहा कि मेरे सीएम (CM) बनने के तुरंत बाद, एक सौदा हुआ। जिसमें एक सीएम होने के नाते मैं भी एक सौदा कर सकता था। विधायक मेरे पास आते थे और कहते थे कि उन्हें इतने करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। लेकिन मैंने कहा कि मैं किसी के साथ सौदा नहीं करूंगा। कुर्सी जाती है तो जाए।
कमलनाथ बोले शिवराज सिंह चौहान अच्छे अभिनेता हैं

अब प्रदेश में एक बार फिर चुनाव हो रहा है। सियासी दल भाजपा और कांग्रेस पूरा दमखम के साथ प्रचार अभियान में जुटी हैं। आरोप प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। और पूर्व सीएम और मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के अध्यक्ष कमलनाथ ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला किया। कमलनाथ (Kamal Nath) ने बीते रविवार को एक सभा में दावा किया कि 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे देंगे। इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लेकिन चौहान बेरोजगार नहीं होंगे क्योंकि वह एक अच्छे अभिनेता हैं।
2020 में गिर गई थी कांग्रेस की सरकार

गौरतलब है कि साल 2020 में 230 सदस्यीय विधानसभा (Member Assembly) में कांग्रेस ने 114 सीटें जीतकर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया था। वहीं भाजपा को 109 सीटें मिली थी। लेकिन कांग्रेस ने बसपा, सपा और कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ गठजोड़ कर सरकार का गठन कर लिया था। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत और 22 कांग्रेस विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिर गई। इसके बाद सीएम कमलनाथ को भी इस्तीफा देना पड़ा। फिर प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पद की शपथ ली थी।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi