MP में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की संपत्ति जान लीजिए

मध्यप्रदेश राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग ने नामांकन की प्रक्रिया जारी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपनी झोली में क्या-क्या है, उसकी जानकारी चुनाव आयोग (Electoral Commission) के साथ साझा कर रहे हैं। सूबे की सत्ता में फिर से सीएम बनने का सपना देखने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने भी हलफनामा दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कमलनाथ ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसकी मानें तो कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता 71 करोड़ 58 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार में 2 नवंबर को कुछ बड़ा होने वाला है..पढ़िए पूरी ख़बर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिवाली से पहले 14 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा
वहीं कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ की कुल संपत्ति 62 करोड़ 52 लाख से भी ज्यादा है। यानी अगर दोनों कि संपत्ति मिला दी जाए तो पति-पत्नी 1 अरब 34 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। करोड़ों की संपत्ति के मालिक कमलनाथ के पास नकदी सिर्फ 3 लाख 30 हजार 850 की ही है। गाड़ियों की बात करें तो इतनी संपत्ति होने के बाद भी उनके पास सिर्फ तीन गाड़ियां हैं। इनमें दो एंबेस्डर और एक सफारी शामिल है। कमलनाथ की 1 करोड़ 99 लाख की तीन एफडी भी हैं। इनके अलावा उनके पास तीन बैंक खातों में 46 लाख रुपए और साढ़े 16 लाख से ज्यादा के गहने भी हैं।
कमलनाथ की पत्नी भी करोड़पति
कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ की बात करें तो उनके पास नकद 30 हजार रुपए ही है, लेकिन उनके नाम अचल संपत्ति लगभग 46 करोड़ रुपए की है। इसमें टर्म डिपोजिट, रिकरिंग डिपोजिट, एफडी के अलावा 3 करोड़ 33 लाख रुपए से ज्यादा के सोने और हीरे के जवाहरात शामिल हैं। कमलनाथ की पत्नी अल्का नाथ के नाम साढ़े 16 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है।
कहां से होती है कमलनाथ की कमाई
कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रमुख और पूर्व सीएम रह चुके कमलनाथ ने चुनावी हलफनामे में अपनी आय के मुख्य स्त्रोत उनकी सैलरी और बैंक में जमा पैसों पर मिलने वाले ब्याज को बताया है। उन्हें कृषि से भी आय होती है। हलफनामे में कमलनाथ ने बताया है कि वो एक विधायक हैं और ऐसे में उन्हें वेतन के साथ-साथ कई प्रकार के भत्ते भी मिलते हैं।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi