School Admission: नई शिक्षा नीति NEP 2020 के तहत लागू हुआ यह बदलाव
School Admission: अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और आप उसकी स्कूल (School) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद अहम है। भारत सरकार (Government of India) ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम उम्र सीमा तय कर दी है। अब देशभर के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश सिर्फ उन्हीं बच्चों को मिलेगा, जिनकी उम्र कम से कम 6 वर्ष पूरी हो चुकी हो।

शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) का कहना है कि यह फैसला बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे वे उचित उम्र में स्कूल जाएं और पढ़ाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें। इससे बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल और बराबरी का शैक्षिक अवसर मिलेगा।
क्या है नया नियम?
शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, अब पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष तय की गई है। पहले कई स्कूल 5 साल या उससे भी कम उम्र के बच्चों को दाखिला दे देते थे, लेकिन अब यह नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
न्यूनतम उम्र सीमा (हर कक्षा के लिए)

बदलाव क्यों है जरूरी?
बच्चों के समुचित विकास के लिए: बहुत कम उम्र में स्कूल भेजने से बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार नहीं होते, जिससे उनका शिक्षा में मन नहीं लगता।
ये भी पढ़ेंः NEET UG: ग्रेटर नोएडा के लाल ने नीट में कर दिया कमाल
NEP 2020 के अनुरूप: नई शिक्षा नीति के 5+3+3+4 ढांचे के अनुसार, 3 साल की प्री-स्कूलिंग अनिवार्य मानी गई है, जिससे बच्चा कक्षा 1 तक आते-आते कम से कम 6 वर्ष का हो।
एक समान शिक्षा प्रणाली: अब सभी स्कूल चाहे वे CBSE, ICSE, राज्य बोर्ड या केंद्रीय विद्यालय हों- इस एकसमान नियम का पालन करेंगे।
किन स्कूलों पर लागू होगा यह नियम?

अगर बच्चा 6 साल से कम है तो क्या करें?
अगर आपके बच्चे की उम्र अभी 6 साल से कम है, तो उसे फिलहाल UKG तक पढ़ाते रहें। जब उम्र पूरी हो जाए, तभी कक्षा 1 में दाखिला कराएं। जल्दबाजी में एडमिशन दिलाना अब न सिर्फ नियमों के खिलाफ होगा, बल्कि बच्चे के विकास पर भी असर डाल सकता है।
एडमिशन प्रक्रिया में उम्र की जांच कैसे होगी?
स्कूल बर्थ सर्टिफिकेट की जांच करते हैं।
कुछ संस्थान आधार कार्ड की भी मांग करते हैं।
डिजिटल एडमिशन सिस्टम में जन्मतिथि का स्वत: सत्यापन होता है।
इस फैसले से क्या लाभ होंगे?
बच्चे पढ़ाई के लिए अधिक परिपक्व होंगे।
मानसिक दबाव कम होगा।
सभी स्कूलों में एक समान शैक्षिक ढांचा बनेगा।
शिक्षक बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकेंगे।
क्या कुछ राज्यों में पहले से लागू था यह नियम?
जी हां, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में पहले से ही कक्षा 1 के लिए 6 साल की न्यूनतम उम्र अनिवार्य थी। अब यह नियम पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः NEET Toppers List: नीट-UG के टॉपर्स बच्चों की लिस्ट देखिए
अभिभावकों के लिए जरूरी सुझाव
जल्दबाजी में बच्चे को स्कूल न भेजें।
प्री-स्कूलिंग को गंभीरता से लें।
बच्चे की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक तैयारी पर ध्यान दें।
स्कूल में दाखिले से पहले नियमों की अच्छे से जांच करें।
