Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बता दें कि सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर अचानक धरती कांपने लगी, जिससे राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में लोगों ने झटकों को महसूस किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता लगभग 4.1 मापी गई है। झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए, जिसके बाद कई इलाकों में लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
