Saif Ali Khan

Saif Ali Khan: एक्टर सैफ अली खान पर हमला..हॉस्पिटल में भर्ती

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Saif Ali Khan पर हुआ जानलेवा हमला, पढ़िए पूरी खबर

Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। सैफ पर उनके मुंबई बांद्रा (Mumbai Bandra) स्थित आवास में एक अज्ञात शख्स द्वारा चाकू से हमला किया गया है। पूरा घटना गुरुवार देर रात की है जब चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे शख्स ने सैफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पहले उस शख्स की नौकरानी से बहस हुई, इसके बाद सैफ पर उसने हमला कर दिया है। हमले के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को मुंबई (Mumbai) के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेंः Maa Vaishno Devi: नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं तो ख़बर पढ़ लीजिए

Pic Social media

6 जगह आई हैं चोटें

लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी (Dr. Neeraj Utmani) ने बताया कि सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया था। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती में लाया गया। उन्हें 6 चोटें लगी हैं, जिनमें से 2 गहरी चोटें हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है। हम उस पर काम कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे और कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। हम सर्जरी होने के बाद ही बताएंगे कि वो सेफ हैं या नहीं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

घर में घुसा था आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात लगभग 2:30 बजे की है, जब आरोपी उनके घर में घुसा। सैफ ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी ने उन पर हमला बोल दिया। उसने सैफ पर 2-3 बार चाकू से वार किया हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को संभाला। यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार सो रहा था। पुलिस को घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ंः TRAI: देश के करोड़ों मोबाइल यूज़र्स को ट्राई का बड़ा तोहफा

नौकरानी से हुई बहस, तभी…

खबर यह भी सामने आ रही है कि घटना के दौरान आरोपी की बहस घर की नौकरानी से हो रही थी। तभी सैफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। नौकरानी ने तुरंत घर के दूसरे सदस्यों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस और एंबुलेंस (Ambulance) को बुलाया। आरोपी इस झड़प के बाद मौके से भाग निकला।

जानिए परिवार का हाल

इस घटना के समय सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर और उनके बच्चे तैमूर और जेह घर में ही मौजूद थे। सभी लोग सो रहे थे। परिवार के दूसरे सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल सैफ के परिवार ने अभी इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन पूरा परिवार इस अप्रत्याशित हमले से काफी डरा हुआ है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू हो गई है।