सचिन की नई कार..कीमत कर देगी बेकरार!

खेल

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। खासकर कारों को लेकर उनकी दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। सचिन ने हाल ही में Lamborghini Urus S खरीदी है, जिसके कीमत 4.22 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  Lamborghini Urus S अपने बेहतरीन फीचर्स और अट्रैक्टिव लुक के लिए विश्व में मशहूर है।

ये भी देखें: केदारनाथ के रहस्यमयी शिवलिंग का वीडियो

PIC-सोशल मीडिया

लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंबोर्गिनी को रफ्तार का बादशाह कहा जाता है। लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का 8 सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया गया है। जिससे 656 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है।

सचिन तेंदुलकर के पास है BMW का कलेक्शन

सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन की बात करें तो इनके पास एक से बढ़कर एक जबरजस्त कारें मौजूद हैं। इनके पास BMW 7 Series Li, BMW X5M, BMW i8, और BMW 5सीरीज के न्यू मॉडल्स हैं। BMW के ब्रांड एंबेसडर बनने से पहले से ये सारी कारें उन्होंने खरीद ली थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के पास बेस्ट प्लेस..मस्ती के साथ सुकून भी

PIC-सोशल मीडिया
PIC-सोशल मीडिया

रोहित शर्मा के पास है ये कार

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास भी एक Lamborghini Urus है। ये एक लग्जरी SUV है। ये 190 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगाती है। ये कार केवल 3.5 सेकंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है।

PIC-सोशल मीडिया

विराट कोहली के पास है ये कार

रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने 2018 में बेंटले कॉन्टिनेंटल GT खरीदी थी। ये एक शानदार स्पोर्ट्स कार है जिसकी कीमत 3.29 करोड़ से लेकर 4.04 करोड़ रुपए तक है।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-