Rubika Liyaquat: न्यूज़18 इंडिया में सीनियर एंकर/Consulting Editor रूबिका लियाकत(Rubika Liyaquat) को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसे तब और भी हवा मिली जब रुबिका ने अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया। इसमें वो रिपब्लिक भारत के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ नजर आ रही है। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा इस की क्या रुबिक न्यूज18 इंडिया छोड़ रिपब्लिक भारत ज्वाइन करने जा रही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

आपको बता दें न्यूज18 इंडिया पर रुबिका लियाकत गूंज नाम से शो कर रही हैं। इसके पहले रूबिका लियाकत भारत-24 में रात 9 बजे का शो ‘द रुबिका लियाकत शो’ (The Rubika Liyaquat Show) शाम 6 बजे ‘दहाड़’ और वीकेंड प्रोग्राम बेबाक होस्ट करती थीं। भारत24 से पहले रूबिका एबीपी न्यूज़ के लोकप्रिय शो मास्टर स्ट्रोक को होस्ट कर रही थीं।
उदयपुर से ताल्लुक रखने वाली रूबिका लियाकत ने 2007 में लाइव इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद रुबिका लियाकत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। करीब एक साल तक लाइव इंडिया में काम करने के बाद रुबिका लियाकत ने इस्तीफा दे दिया और न्यूज़ 24 में बतौर एंकर और स्पेशल Correspondent ज्वाइन किया।

इसके बाद रूबिका Zee News का हिस्सा बनीं। और Zee News के लोकप्रिय डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ को होस्ट किया. यह शो बेहद लोकप्रिय हुआ। Zee News में रूबिका को सीनियर एंकर और एडिटर की जिम्मेदारी दी गई।
साल 2018 में रुबिका लियाकत ने Zee News से भी इस्तीफा दे दिया और एबीपी न्यूज़ नेटवर्क में शामिल हो गईं. रूबिका लियाकत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई दिग्गज हस्तियों का इंटरव्यू ले चुकी हैं।
