T20 में रोहित बने सिक्सर किंग,ओपनर के तौर पर लगा डाले सबसे अधिक छक्के

क्रिकेट WC खेल

Rohit Sharma: अफगानिस्तान के खिलाफ 14 महीने बाद टी 20 में वापसी करने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। रोहित शर्मा ओपनर के तौर पर सबसे अधिक छक्का लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ेंः सचिन के हरफनमौला प्रदर्शन के आगे नतमस्तक हुए युवराज, पठान के छक्के ने जीता दिल

Pic Social Media

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 590 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान (Afganistan) के खिलाफ पहले 2 मैच में खराब प्रदर्शन के बाद तीसरे मैच में 121 रनों की पारी में 8 छक्के लगा कर ओपनर के तौर पर सबसे अधिक 116 मैच में 169 छक्के लगाकर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने ने ओपनिंग करते हुए 102 पारियों में 161 छक्के लगाए है को पीछे छोड़ा।

Pic Social Media

रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल के बाद तीसरे नंबर पर ओपनिंग में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाडी है आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग जिन्होंने ने ओपनर के तौर पर 129 पारी में 122 छक्के लगाए है तो ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच जिनके नाम ओपनिंग करते हुए 91 पारियों ने 116 छक्के दर्ज है।

Pic Social Media

आपको बता दे कि रोहित शर्मा ने 262 वनडे में 323 छक्के तो 54 टेस्ट में 77 छक्के और 151 टी20 मैच में कुल 190 छक्के लगाए है और रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी है जिन्हें दुनियां सिक्सर किंग के नाम से जानती है।