Punjab

Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा ने जालंधर में फहराया तिरंगा, बोले- बाबा साहब की वजह से यहां पहुंचा

पंजाब
Spread the love

Punjab: जालंधर में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण, मान सरकार के कामों को लेकर कही बड़ी बात

Punjab News: पंजाब में आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़े ही जोश के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह पर ध्वजारोहण, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब के जालंधर में कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के अध्यक्ष अमन अरोड़ा (Aman Arora) ध्वजारोहण किया। आज सुबह लगभग 10 बजे तिरंगा फहराया फहराया गया। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा सुरक्षा तैनात की गई थी। बिना पास या आमंत्रण के किसी भी व्यक्ति, मीडिया कर्मी और अन्य दूसरे संस्थान के कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

ये भी पढ़ेः Punjab: नशे के खिलाफ मान सरकार की खास पहल, NGO के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग करेगा काम

Pic Social Media

इस समारोह में दस स्कूलों के 4000 से ज्यादा बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम शहर के सबसे प्रमुख इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम (Shri Guru Gobind Singh Stadium) में आयोजित हुआ। गणतंत्र दिवस के आज के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस काफी अलर्ट है। झंडा फहराने के बाद मंत्री अरोड़ा ने गाड़ी से पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। इस दौरान पुलिस द्वारा परेड की गई और बच्चों ने लोक गीतों पर जमकर डांस किया।

बाबा साहिब की वजह से आज हम यहां पहुंचे-मंत्री अमन अरोड़ा

इस दौरान पंजाब कैबिनेट के मंत्री अमन अरोड़ा ने भारत माता की जय का नारा लगाकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज जालंधर में झंडा फहराया है, ये शहर के लिए एक मुबारक मौका है। स्टेडियम में पहुंचे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं है। मेरे लिए ये बहुत खास समय है, क्योंकि जालंधर जैसे शहर में मुझे गणतंत्र दिवस मनाने के का मौका मिला। दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र में हम रह रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab की सरकारी बसों को लेकर अहम खबर, मान सरकार उठाने जा रहे ये बड़ा कदम

पंजाब आप प्रमुख अरोड़ा ने कहा कि बाबा साहिब के कारण से आज हम यहां पर पहुंचे हैं। इस मान सम्मान की वजह ही बाबा साहिब अंबेडकर हैं। जिस दिन की पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनी है, उसी दिन से पंजाब में सरकारी कामों से बदलाव आने लगा। हमने नेताओं को फोटोज को अधिकारियों के ऑफिस से हटाकर बाबा साहिब की फोटो लगाई। साथ ही बाबा साहिब के नाम से पंजाब को एयरपोर्ट दिया गया।

900 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक पंजाब में चल रहे

पंजाब कैबिनेट के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवान कभी न करे कि कभी कोई मुलाजिम शहीद हो जाता है तो आज पंजाब सरकार द्वारा शहीद हुए जवानों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए दिया जाता है। सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आज पंजाब में शिक्षा की क्रांति हो रही है। पंजाब में 900 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक खोले जा चुके हैं। जालंधर में 66 क्लिनिकों में करीब 20 लाख से ज्यादा लोग लाभ ले चुके हैं। शिक्षा पंजाब के हर परिवार का हक है। उक्त हक को हर घर तक पहुंचाने के लिए मान हमारी सरकार काम कर रही है।

पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री

मंत्री अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि पिछले पौने तीन साल से हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही है। आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल 0 आ रहा है। पंजाब सरकार ने ऐसे की काम किए हैं, जिससे पंजाब को काफी लाभ हुआ है। पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनाकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई है।

पंजाब में कई ऐसे प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिससे पंजाब के लोगों को आने वाले समय में काफी ज्यादा लाभ होगा। आम लोगों को बिना पैसों और बिना सिफारिश के काम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। पंजाब में आज ऐसे काम हो रहे हैं, जोकि देश के किसी दूसरे राज्य में नहीं हो रहे हैं। आगे के विकास के लिए हमें आप सब की जरूरत है, जरूरत थी और रहेगी। जालंधर में कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। जोकि आने वाले समय में खत्म हो जाएंगे और लोगों को राहत मिलेगी।