सचिन से इस मामले में आगे निकले रिकॉर्ड किंग कोहली

क्रिकेट WC खेल

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया
World Cup: विश्वकप के 33वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ 88 रनों की पारी खेलकर भेल ही विराट कोहली (Virat Kohli) एक और बार शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने 88 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली और इस साल उन्होंने ने अपने 1000 रन भी पूरे किये। एक साल में 1000 रन बनाने का कारनामा कोहली 8 बार अब कर चुके हैं और इस मामले में विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा 7 बार किया था।
ये भी पढ़ेंः डिकॉक ने तोड़ डाले कई रिकॉर्ड,अब रोहित के रिकॉर्ड पर नज़र

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः साउथ अफ्रीका का विजयी अभियान जारी,न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया
विराट कोहली ने साल 2011, 2012,2013,2014, 2017, 2018, 2019 और अब 2023 में 50 ओवर के फॉर्मेट में एक हजार रन का आंकड़ा पार किया है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने1994,1996,1997,1998,2000,2003,और 2007 में एक साल में 1000 रन बनाए रहे थे और अब कोहली ने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली ने फिफ्टी जमाने के साथ ही कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्ड कप में अब सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जड़ने के मामले में कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में विराट ने यह 13वां अर्धशतक जमाया है, जबकि संगाकारा के नाम कुल 12 फिफ्टी दर्ज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं, जिन्होंने 21 अर्धशतक जमाए हैं।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi