IPL 2025

IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, मुंबई को 12 रन से हराया

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: मुंबई को मिली तीसरी हाल, लखनऊ ने 12 रनों से जीता मुकाबला

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में हुए इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 12 रनों से हरा दिया है। LSG ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में MI 191 रन बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स की इस सीजन की यह दूसरी जीत है। साथ ही अपने घर इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में सीजन का पहला मुकाबला जीत लिया है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद को मिली सीजन की तीसरी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मुकाबला

Pic Social Media

मुंबई को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले के आखिरी ओवरों में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और आवेश खान ने बेहतरीन गेंदबाजी की। दोनों मिलकर अंतिम 2 ओवर में मात्र 16 रन दिए। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनर दिग्वेश राठी ने मुंबई के बल्लेबाजों पर लगाम लगाए रखी। बैटिंग के दौरान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 31 गेंद में 60 रन और एडन मार्करम ने 38 गेंद में 53 रन बनाए। मुंबई की तरफ से नमन धीर ने 24 गेंद में 47 रन, सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंद में 67 रन और अंत में हार्दिक पंड्या ने 16 गेंद में 28 रन बनाकर मैच जिताने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनकी पारी काम नहीं आई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई के दोनों ओवर बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद मुंबई के लिए नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर मोर्चा संभाला। नमन धीर मुंबई के लिए 24 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को किसी तरह 150 रन के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आए। हार्दिक के आने के बाद ऐसा लगा कि वह कुछ कमाल करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: बटलर और साई सुदर्शन ने किया कमाल, गुजरात ने बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया मुकाबला

मुंबई को आखिरी 12 गेंद में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी, लेकिन 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने मात्र 6 रन खर्च किए। इसके कारण कप्तान हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा को रिटायर हर्ट कर पवेलियन वापस भेज दिया। तिलक की जगह मिचेल सैंटनर को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन कप्तान का फैसला कारगर नहीं हो पाया।

अंतिम ओवर में मुंबई को जीतने के लिए 22 रनों की आवश्यकता थी। लखनऊ के लिए आवेश खान आखिरी ओवर करने आए। हार्दिक ने आवेश को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। हालांकि, इसके बाद आवेश ने दमदार वापसी की और बाकी के पांच गेंद में 3 रन ही खर्च किए। इस तरह आखिरी ओवर के रोमांच में मुंबई इंडियंस की टीम 12 रन से हार मिली।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने आठ विकेट पर 203 रन बनाये। एलएसजी ने के लिए मिचेल मार्श ने 31 गेंद में 60 जबकि एडेन मार्कराम ने 38 गेंद में 53 रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए।