4 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में टपक रहा हो पानी तो हो जाइए सतर्क, वरना आ सकती हैं ये समस्याएं

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। काम की अधिकता के चलते परिवार की उपेक्षा न करें। किसी भी विवाद में उलझना ठीक नहीं है। आपको हर मामले में राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे। आज आप धन की बचत करने में सफल होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और आज आपको कहीं से रुका पैसा मिल सकता है। धन और ऐश्वर्य में वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आपका काफी समय से रुका कोई कार्य संपन्न होने से आपको खुशी होगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको पुराने कामों को लेकर समस्या हो सकती हैं और लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए भाग्‍य में वृद्धि का दिन है और आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें और किसी के साथ विवाद में पड़ने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यवसाय में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। संस्कारों और परंपराओं पर आपकी पूरी नजर रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके पुरूषार्थ और पराक्रम में वृद्धि होगी। आज के दिन बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। आज शेयर में निवेश न करें और न ही प्रॉपर्टी के मामले में कोई विचार करें।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। श्रेष्ठकार्य को आप गति देंगे। कुछ नए कामों में आपकी खूब रुचि रहेगी और करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा और पुराना लोन चुकाने में सफल होंगे। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी। आपको धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा और भाग्‍य साथ देगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पानी भरा हुआ मटका, बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आज किसी मामले में नुकसान हो सकता है। भूलकर भी किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें। गुप्त शत्रु, ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आज बिजनस से जुड़ा कोई फैसला न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है, जिसके कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे और उन्हें समय रहते पूरा करेंगे। नौकरी में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयास रंग लाएंगे।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के धन में वृद्धि होगी। आज का दिन विजय कारक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। आपको परिवार के लोगों का हर मामले में साथ मिलेगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-04 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 04 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)