23 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Sleeping Astrology: सोते वक्त किस ओर होने चाहिए पैर? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का पूरा दिन आज दौड़भाग में बीतेगा और आज आप दिन भर किसी कार्यक्रम की व्‍यवस्‍था करने में लगे रहेंगे। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक कार्य करें, वरना आपका नुकसान हो सकता है। आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा और धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और व्यावसायिक गतिविधियां भी पहले से बेहतर रहेंगी। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा, तभी आप अपने कामों को समय से कर पाएंगे। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप महत्वपूर्ण जानकारी भी आसानी से जुटा पाएंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नए लोगों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन आप अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाएं। उनमें ढील ना बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। आप जनकल्याण के कार्य से जुड़कर आप नाम कमाएंगे और आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपका आज कुछ जरूरी खर्च भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा और आपके परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) आज के दिन आप कुछ नए संपर्कों से लाभ उठाएंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें और आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी घर, मकान या फिर दुकान आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। कला कौशल में सुधार आएगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें।

 कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहकर काम करना पड़ेगा। बहस और टकराव से बचें। आपको किसी मामले में बहस करने से बचना चाहिए। आपको कार्यक्षेत्र में जिम्‍मेदारी अधिक निभानी पड़ेगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। विभिन्न योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे और लाभ के प्रयासों में तेजी आएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो जातक प्रॉपर्टी डीलिंग में निवेश करते हैं, उन्हें किसी बड़ी दिल को फाइनल करने का मौका मिल सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिलें। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे और व्यावसायिक गतिविधियां भी पहले से बेहतर रहेंगी। आपको किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने से पीछे नहीं हटेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों के लिए रुपये-पैसे से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। धन के निवेश में लाभ होगा। आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी। धन में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। विभिन्न मोर्चा में आपकी सकारात्मकता रहेगी और साझेदारी में काम करने से आपके बिजनेस के कामों में आसानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। कामकाज में आपको तेजी दिखानी होगी।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्य होंगे और आपको उसमें धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-23 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 23 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)