3 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
3 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा प्रयागराज में अमृत स्नान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ज़िंदगी में कभी भी ना लें मुफ्त में ये 3 चीज़ें

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा। महत्वाकांक्षी जातकों को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। शाम के समय बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है। लेकिन तरक्की के भी अच्छे योग हैं। इसलिए चिंता न करें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लेन-देन से संबंधित मामलो में ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे, लेकिन माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपने यदि किसी को कुछ कर्ज दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद किसी काम में व्यस्त रहेंगे और आपको जरूरी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य में आपको लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। शाम को किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। आपका दिन सफलता और तरक्की से भरा होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। किसी दूर रहकर परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी के चक्कर में कोई जोखिम उठाया, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान अवश्य होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। चल रहे कार्यों में सावधानी बरतें। आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपका दिन आराम से बीतेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। व्यापार में भी लाभ होगा। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको सफलता प्राप्त होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आप तरक्की करेंगे। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से रात तक कीमती सामान के चोरी होने का डर है। सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें। किसी के साथ बिना वजह के विवाद में पड़ने से बचें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। संतान की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। आसपास का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा और आपको लाभ होगा। आपको किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से कुछ परेशानी हो सकती है। रात का समय आनंद में बीतेगा। धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। दिन खुशहाली में बीतेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। कामकाज में आप पूरी लगन दिखाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको राजनीति में कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा। लोग आपके कामों की सराहना करेंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा। किसी बड़ी सफलता की खुशी मिलेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। संतोष मिलेगा। दिन के दूसरे भाग में घर के विवाद सुलझेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके लिए सफलता और खुशी का दिन है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपके कुछ शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ मानसिक तनाव रहने के कारण इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने भविष्य को बेहतर करने की कोशिश में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
