30 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: भीतर ही भीतर खाए जा रही उदासी, मन भी रहता है विचलित, तो वास्तु के इन टिप्स को जरूर अपनाएं

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आज आप गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारी या फिर किसी किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों के किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ता है, नहीं तो वह लटक सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने अधिकारियों को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगे। अपने काम में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं, आपको नुकसान हो सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतोष से भरा होगा। आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिन है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको आज उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मित्रों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और परिवार में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मनमानी व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आप कुछ कामों में अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपके उसे पूरा करने में समस्या आएगी। बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप  संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो अभी उसमें रुकावट आने की संभावना है। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज आपके लिए धन वृद्धि के योग बने हैं और आज आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों का सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। आज प्रियजन से भेंट होने पर मन प्रसन्‍न होगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भगवान गणेश जी की मूर्ति लगाते समय इस बात का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

कन्या राशि (Virgo)  आज आप अपना समय खुद को एकाग्र करने में लगाएंगे। अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें । आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दे। आप अपने घर से पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को किया है, तो उसमें आपके पार्टनर आपके कामों में आपका पूरा साथ निभाएंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मांग सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और आपकी पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें तो आपको फायदा होगा। व्‍यापारियों के लिए आज मुनाफे का दिन है।

मकर राशि (Capricorn)  आज आप किसी भी काम को करने के लिए सूझबूझ कर आगे बढ़ेंगे। दिमाग की जगह अपने दिल की सुनें और अपने ऊपर भरोसा रखें। आपके काम बिना की बाधा के पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिससे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। वरना आपको आगे चलकर धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी संतान किसी गलत राह को पकड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारी अधिक है, इसलिए काम पर फोकस बनाएं रखें। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। आप अपने माता-पिता को  किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खानपान पर थोड़ा सा लगाम रखें और देखकर भोजन करें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें। आज किसी मामले में धन का निवेश करने से बचें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अधिक रखने  के कारण समस्या होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान कम लगाएंगे।  आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचाना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपनी माताजी से  कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-30 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-30 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)